फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   viral video bail ka video bull seen siting back seat on bike

Viral Video: बाइक की सवारी करता दिखा बैल, हैरान करने वाला वीडियो वायरल, देखकर आंखों पर नहीं होगा यकीन

Wed, 14 Sep 2022 05:41 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 14 Sep 2022 05:41 PM IST
सार

वीडियो में देखा जा सकता है एक शख्स सड़क पर बाइक तेजी से दौड़ा रहा है और पिछली सीट पर एक बैल बैठा हुआ नजर आ रहा है। बैल को किसी चीज से बाइक पर बांधा गया है। ऐसा लग रहा है कि बाइक पर बैठे बैल ने बेल्ट लगाया हुआ है।

विज्ञापन
viral video bail ka video bull seen siting back seat on bike
बाइक की सवारी करता दिखा बैल - फोटो : Instagram/animalsinthenaturetoday

विस्तार

Bull On Bike Viral Video: सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल (Viral Video on Social Media ) होते रहते हैं। कई हैरान करने वाले वीडियोज को देखकर आंखों पर यकीन नहीं होता है। कई ऐसे वीडियो होते हैं जिनके बारे में कल्पना भी नहीं किया जा सकता है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप हैरत में पड़ जाएंगे। 
विज्ञापन


इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो को देखकर हर कोई इसकी चर्चा कर रहा है। वायरल होने वाला यह वीडियो पुराना है, लेकिन एक बार फिर यह लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक भारी भरकम बैल को बाइक पर एक शख्स लेकर जा रहा है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर एक बार फिर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर शेयर कर रहे हैं। 
विज्ञापन


वीडियो में देखा जा सकता है एक शख्स सड़क पर बाइक तेजी से दौड़ा रहा है और पिछली सीट पर एक बैल बैठा हुआ नजर आ रहा है। बैल को किसी चीज से बाइक पर बांधा गया है। ऐसा लग रहा है कि बाइक पर बैठे बैल ने बेल्ट लगाया हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by All in Animals (@animalsinthenaturetoday)



वीडियो को देखकर लग रहा है कि सड़क पर जा रहे किसी शख्स ने कार की विंडो से इस वीडियो को बनाया है और सोशल मीडिया पर वायरल किया है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि शख्स तेजी से बाइक भगा रहा है और बैल बाइक पर आराम से बैठा हुआ है। वीडियो को देखने के बाद कुछ लोग बाइक चलाने वाले शख्स की तारीफ कर रहे हैं, तो कई लोगों ने इसको अमानवीय बताया है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्ट्राग्राम पर animalsinthenaturetoday नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं जबकि हजारों लोगों ने इसे लाइक किया है। इस वीडियो पर लोग अलग-अलग कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा है कि ऐसे बाइक पर बांधकर बैल को ले जाना क्रूर है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed