फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Video Air hostess greets toddler son onboard flight, netizens go aww

Air Hostess Video: एयर होस्टेस ने प्लेन में बच्चे का किया ऐसा स्वागत, इंटरनेट पर वीडियो ने जीता लोगों का दिल

Thu, 01 Sep 2022 08:40 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 01 Sep 2022 08:40 PM IST
सार

वीडियो में एक एयर होस्टेस और उनका बच्च नजर आ रहा है और दोनों का यह वीडियो बेहद खूबसूरत है। आइए जानते हैं कि आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या दिख रहा है कि लोग इसको इतना पसंद कर रहे हैं? 

विज्ञापन
Viral Video Air hostess greets toddler son onboard flight, netizens go aww
एयर होस्टेस ने प्लेन में बच्चे का ऐसे किया स्वागत - फोटो : instagram/ flygirl_trigirl

विस्तार

Air Hostess Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कई खूबसूरत वीडियो (Video) देखने को मिलते हैं। इंटरनेट पर वायरल इस तरह के वीडियो लोगों के दिल जीत लेते हैं। इनमें कई ऐसे होते हैं जिनको बार-बार देखने का मन करता है। अब एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपका दिन बन जाएगा। सोशल मीडिया (Social Media) पर लोग इस वायरल वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 
विज्ञापन


इस दिल छू लेने वाले वीडियो को लोग अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर भी कर रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद आप अपने आपको तारीफ करने से रोक नहीं पाएंगे। इसमें आप मां और बच्चे के प्यार को देख सकते हैं। इस वीडियो में एक एयर होस्टेस और उनका बच्च नजर आ रहा है और दोनों का यह वीडियो बेहद खूबसूरत है। आइए जानते हैं कि आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या दिख रहा है कि लोग इसको इतना पसंद कर रहे हैं? 
विज्ञापन


इस वायरल वीडियो को flygirl_trigir नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक खूबसूरत बच्चा नजर आ रहा है और यह बच्चा प्लेन में जाने के बाद केबिन क्रू को अपना बोर्डिंग पास दिखाता नजर आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वीडियो की सबसे खास बात यह है कि प्लेन में बच्चे का स्वागत एयर होस्टेस कर रही है। बच्चों का स्वागत करने वाली एयर होस्टेस उसकी मां है। लोगों के दिल को छूने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by V E E (@flygirl_trigirl)



इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा गया है, मैंने अभी तक की सबसे बड़ी वीआईपी बोर्डिंग का आनंद उठाया और फिर दुबई उड़ान भरी। केबिन क्रू को अमीरात एयरलाइंस की फ्लाइट में बच्चा बोर्डिंग पास दे रहा है। सबसे खास बात यह है कि एयर होस्टेस बच्चे की मां है जिसने अपने बच्चे को गले लगा लिया। 

इस वीडियो को बीते महीने 24 अगस्त को शेयर किया गया था जिसे अब 12 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। मां-बेटे के इस वीडियो को यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed