Trending News: वंदे भारत में खाना खाने से महिला की बिगड़ी हालत और सूज गए होठ, अब IRCTC ने कही ये बात
Viral Trending News: देश की प्रीमियम ट्रेनों में शामिल वंदे भारत खाने की क्वालिटी को लेकर विवादों में घिर गई है। एक महिला ने दावा किया है कि ट्रेन का खाना खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई।
विस्तार
Viral Trending News: देश की सबसे तेज ट्रेनों में शामिल वंदे भारत सबसे मॉडर्न ट्रेन कही जाती है। प्रीमियम ट्रेनों में गिनी जाने वाली इस ट्रेन की खाने की क्वालिटी पर सवाल खड़े हो रहे हैं। एक महिला ने वंदे भारत ट्रेन के खाने को लेकर शिकायत की है। उसका दावा है कि ट्रेन का खाना खाने से उसकी और उसके बच्चे की हालत बिगड़ गई। उसने तस्वीरें और मेडिकल पर्ची भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस पूरे मामले पर आईआरसीटीसी ने सफाई दी है और कहा है कि सबकुछ ठीक था।
महिला का क्या है आरोप?
सुविधाओं के लिए प्रसिद्ध वंदे भारत एक्सप्रेस खाने की वजह से एक बार फिर चर्चा में है। आरोप लगाने वाली महिला रांची की है और उनका नाम आयुषी सिंह है। उनका आरोप है कि ट्रेन में मिला खाना उनके लिए परेशानी की वजह बन गया। उन्होने बताया है कि वह ट्रेन नंबर 22500 के कोच E1 में यात्री कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने ट्रेन में दिया खाना खाया। उन्होंने दावा किया है खाना खाने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनका दावा है कि उनको एलर्जी हो गई और उनके दो साल बच्चे को डायरिया हो गया।
सोशल मीडिया पर शेयर किया तस्वीरें और डॉक्टर की पर्ची
आयुषी सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और डॉक्टर की पर्ची भी शेयर की हैं। तस्वीर में दिख रहा है कि उनके होठ सूजे हुए हैं। उनका कहना है कि अगर सही समय पर इलाज नहीं मिलता, तो उनकी हालत और खराब हो सकती थी। उनका आरोप है कि खाने की क्वालिटी बहुत खराब थी। आयुषी ने ट्रेन में दिए गए पानी पर भी आशंका जताई है कि। उन्होंने दावा किया है कि पानी का स्वाद भी अलग था।
Viral Video: बिना कार-बस के निकली अनोखी बरात, कंधे पर बैठा दूल्हा, लोग बोले- यही है असली खुशी
@RailwaySeva @drmljn Kindly look into the matter urgently. I was travelling in Vande Bharat 22500 E1 coach on 27.3.26 and after consuming lunch, I developed a severe allergy which could have been life threatening. My Son (2 yrs) too developed diarrhoea. (Photo attached for ref) pic.twitter.com/KBdyppDq4m
— The_Mediocre_Fille (@AyushiS54377868) March 30, 2026
Viral Video: स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे पर तानी स्पार्कल गन, वीडियो देख लोगों ने पकड़ा अपना सिर
क्या है IRCTC का बयान?
इस पूरे मामले आईसीटीसी ने भी बयान जारी किया है। रेलवे की कैटरिंग सेवा देने वाली संस्था ने कहा है कि उस दिन ट्रेन में दिए गए खाने की जांच की गई, जिसमें सब कुछ संतोषजनक मिला है। आईसीटीसी ने अपने में कहा है कि उस दिन किसी भी दूसरे यात्री ने खाने की क्वालिटी को लेकर कोई शिकायत नहीं की। आईसीटीसी की सफाई के बाद भी आयुषी संतुष्ट नहीं हुईं। अब आईसीटीसी ने उनसे डायरेक्ट मैसेज के जरिए पूरी जानकारी देने को कहा है और भरोसा दिया है कि मामले की जांच होगी।