Viral Video: स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे पर तानी स्पार्कल गन, वीडियो देख लोगों ने पकड़ा अपना सिर
Viral Video: वीडियो में स्टेज पर खड़े दूल्हा-दुल्हन अचानक से एक-दूसरे की तरफ स्पार्कल गन घुमा देते हैं और जिससे खौफनाक तरीके से चिंगारियां बरसने लगती हैं।
विस्तार
Bride Groom Sparkle Gun Fight Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन शादी से जुड़े कई वीडियो देखने को मिलते हैं जिसमें दुल्हन की एंट्री से लेकर बारातियों की मस्ती तक के काफी वीडियो वायरल होते हैं। हाल ही में स्पार्कल गन की फायरिंग से जुड़ा एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें स्टेज पर खड़े दूल्हा-दुल्हन अचानक से एक-दूसरे की तरफ स्पार्कल गन घुमा देते हैं और जिससे खौफनाक तरीके से चिंगारियां बरसने लगती हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में एक भव्य स्टेज सजा हुआ नजर आता है। जिसमें दूल्हा-दुल्हन ने स्टेज के दो अलग-अलग कोने पकड़े हुए हैं और दोनों के हाथ में चिंगारी उगलने वाली 'स्पार्कल गन' है। आसपास नाते-रिश्तेदारों की भारी भीड़ नजर आ रही है। इसी बीच एक बच्चा भी बड़े मजे से कपल वाले सोफे पर बैठा दिखाई देता है।
Viral Video: लेट हुई महिला ने जोड़े वंदे भारत के आगे हाथ, फिर जो हुआ देखकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
दो सुपरहीरो के बीच लेजर लाइट वाली फाइट
कुछ सेकंड के लिए स्टेज का नजारा ऐसा हो गया जैसे दो सुपरहीरो के बीच लेजर लाइट वाली फाइट चल रही हो। गनीमत रही कि किसी के भारी-भरकम कपड़ों ने आग नहीं पकड़ी। इसके बाद वहां मौजूद नाते-रिश्तेदार भी तुरंत एक्टिव होते हैं और दोनों को फटकार लगाते हैं और अगले ही पल ऐसे हाथ थाम लेते हैं जैसे अभी कुछ हुआ ही न हो।
बता दें कि शादियों, पार्टियों और इवेंट्स में माहौल को शानदार बनाने के लिए स्पार्कल गन का इस्तेमाल किया जाता है। यह बंदूक टाइटेनियम पाउडर या खास केमिकल्स का उपयोग करके ठंडी चिंगारियां निकालती है, जो सुरक्षित मानी जाती हैं क्योंकि वे तुरंत जलती नहीं और गिरते ही बुझ जाती हैं।
Viral Video: बेटी ने मां को दिखाया दुनिया का सबसे ऊंचा टावर, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल
Viral Video: विदेशी फोटोग्राफर का अनोखा फोटोशूट, आर्ट के लिए हाथी को किया गुलाबी, देखें वीडियो
3 करोड़ 33 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो
स्पार्कल गन फाइट का यह वीडियो को जमकर वायरल हो रहा है, जिसे अबतक 3 करोड़ 33 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं, तो वहीं 4 लाख 26 हजार हजार लोगों ने इसे लाइक भी किया है।
वेडिंग नहीं वेल्डिंग चल रही है
दूल्हा-दुल्हन के बीच स्पार्कल गन फाइट का ये वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई यूजर्स इस पर तरह-तरह के मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा, वेडिंग नहीं, वेल्डिंग चल रही है भाई। दूसरे यूजर ने लिखा, मौत का खेल।