फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Post This rickshaw Driver turned out to be big fan of Kaleen Bhaiya wrote Creative Caption on the auto

Viral Post: कालीन भैया का जबरा फैन निकला ये रिक्शा वाला, ऑटो पर लिखा- चाहे हम बैठें या मुन्ना, भाड़ा सेम होगा

Wed, 07 May 2025 01:03 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 07 May 2025 01:03 PM IST
सार

Rickshaw Driver Viral Picture: लोग जब भी किसी अजीब, मजेदार या अनोखी चीज से मिलते हैं, तो वे उसे तुरंत अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। अगर वह चीज वाकई में कुछ हटकर होती है, तो वह तेजी से वायरल हो जाती है।

विज्ञापन
Viral Post This rickshaw Driver turned out to be big fan of Kaleen Bhaiya wrote Creative Caption on the auto
रिक्शे वाले का वायरल पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @berojgarwriter2023

विस्तार

आजकल सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ नया और दिलचस्प देखने को मिलता है। सोशल मीडिया के इस दौर में किसी से कुछ भी छुपा पाना नामुमकिन है। ऐसे में इस प्लेटफॉर्म पर मिनट में चीजें वायरल होती हैं। यही नहीं, लोग खुद को वायरल करने के लिए अतरंगी कारनामे भी करने को तैयार हो जाते हैं। लोग जब भी किसी अजीब, मजेदार या अनोखी चीज से मिलते हैं, तो वे उसे तुरंत अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। अगर वह चीज वाकई में कुछ हटकर होती है, तो वह तेजी से वायरल हो जाती है। वायरल पोस्ट्स में कभी कोई वीडियो होता है, तो कभी किसी तस्वीर की चर्चा हो रही होती है। हाल ही में एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जो लोगों को खूब हंसा रही है। आइए जानते हैं कि फोटो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह तस्वीर
यह तस्वीर एक ऑटो रिक्शा की है, जिसमें एक मजेदार डायलॉग लिखा हुआ है। यह डायलॉग मशहूर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ से लिया गया है। इस सीरीज का एक डायलॉग बहुत ही पॉपुलर हुआ था, जिसमें कालीन भैया कहते हैं, "गद्दी पर हम बैठें या मुन्ना, नियम वही रहेंगे।" इस डायलॉग को अब एक ऑटो रिक्शा वाले ने अपने अंदाज में थोड़ा बदलकर अपनी सवारी के लिए इस्तेमाल किया है। उसने अपने ऑटो के पीछे लिखा है, "रिक्शा में चाहे हम बैठें या मुन्ना, भाड़ा सेम होगा।" यह डायलॉग पढ़ने में बहुत ही मजेदार है, और इसका क्रिएटिव ट्विस्ट लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by बेरोजगार राइटर ( रॉबिन ) (@berojgarwriter2023)

विज्ञापन
विज्ञापन



लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
किसी व्यक्ति ने जब यह लिखा हुआ देखा, तो उसने तुरंत उसका फोटो लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। देखते ही देखते यह फोटो वायरल हो गई। इस पोस्ट को इंस्टाग्राम अकाउंट berojgarwriter2023 से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को 60 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और लोग इस पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "पूरा सवारी समाज डरा हुआ है।" वहीं एक दूसरे यूजर मजाक करते हुए लिखा, " भाई, लगता है कि सख्त ड्राइवर है।" एक और यूजर ने कहा,  "लगता है मिर्जापुर सीरीज का पूरा सीजन देख लिया है।" एक यूजर ने इसके शब्दों में भी सुधार करते हुए लिखा, "अगर 'हम' की जगह 'तुम' होता, तो और भी मजेदार होता, रिक्शा में चाहे तुम बैठो या तुम्हारा मुन्ना, भाड़ा सेम होगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed