Viral Post: कालीन भैया का जबरा फैन निकला ये रिक्शा वाला, ऑटो पर लिखा- चाहे हम बैठें या मुन्ना, भाड़ा सेम होगा
Rickshaw Driver Viral Picture: लोग जब भी किसी अजीब, मजेदार या अनोखी चीज से मिलते हैं, तो वे उसे तुरंत अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। अगर वह चीज वाकई में कुछ हटकर होती है, तो वह तेजी से वायरल हो जाती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजकल सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ नया और दिलचस्प देखने को मिलता है। सोशल मीडिया के इस दौर में किसी से कुछ भी छुपा पाना नामुमकिन है। ऐसे में इस प्लेटफॉर्म पर मिनट में चीजें वायरल होती हैं। यही नहीं, लोग खुद को वायरल करने के लिए अतरंगी कारनामे भी करने को तैयार हो जाते हैं। लोग जब भी किसी अजीब, मजेदार या अनोखी चीज से मिलते हैं, तो वे उसे तुरंत अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। अगर वह चीज वाकई में कुछ हटकर होती है, तो वह तेजी से वायरल हो जाती है। वायरल पोस्ट्स में कभी कोई वीडियो होता है, तो कभी किसी तस्वीर की चर्चा हो रही होती है। हाल ही में एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जो लोगों को खूब हंसा रही है। आइए जानते हैं कि फोटो में क्या दिखाया गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह तस्वीर
यह तस्वीर एक ऑटो रिक्शा की है, जिसमें एक मजेदार डायलॉग लिखा हुआ है। यह डायलॉग मशहूर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ से लिया गया है। इस सीरीज का एक डायलॉग बहुत ही पॉपुलर हुआ था, जिसमें कालीन भैया कहते हैं, "गद्दी पर हम बैठें या मुन्ना, नियम वही रहेंगे।" इस डायलॉग को अब एक ऑटो रिक्शा वाले ने अपने अंदाज में थोड़ा बदलकर अपनी सवारी के लिए इस्तेमाल किया है। उसने अपने ऑटो के पीछे लिखा है, "रिक्शा में चाहे हम बैठें या मुन्ना, भाड़ा सेम होगा।" यह डायलॉग पढ़ने में बहुत ही मजेदार है, और इसका क्रिएटिव ट्विस्ट लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
View this post on Instagram
A post shared by बेरोजगार राइटर ( रॉबिन ) (@berojgarwriter2023)
लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
किसी व्यक्ति ने जब यह लिखा हुआ देखा, तो उसने तुरंत उसका फोटो लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। देखते ही देखते यह फोटो वायरल हो गई। इस पोस्ट को इंस्टाग्राम अकाउंट berojgarwriter2023 से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को 60 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और लोग इस पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "पूरा सवारी समाज डरा हुआ है।" वहीं एक दूसरे यूजर मजाक करते हुए लिखा, " भाई, लगता है कि सख्त ड्राइवर है।" एक और यूजर ने कहा, "लगता है मिर्जापुर सीरीज का पूरा सीजन देख लिया है।" एक यूजर ने इसके शब्दों में भी सुधार करते हुए लिखा, "अगर 'हम' की जगह 'तुम' होता, तो और भी मजेदार होता, रिक्शा में चाहे तुम बैठो या तुम्हारा मुन्ना, भाड़ा सेम होगा।"