{"_id":"69984b0c067005ab4b024e42","slug":"viral-news-hidden-graffiti-at-tourist-heavy-destination-reveals-2-000-year-old-love-notes-pompeii-2026-02-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral News: कहां मिले 2000 साल पुराने लव लेटर्स? दीवारों पर लिखी बातें जानकर हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral News: कहां मिले 2000 साल पुराने लव लेटर्स? दीवारों पर लिखी बातें जानकर हो जाएंगे हैरान
Fri, 20 Feb 2026 05:22 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Fri, 20 Feb 2026 05:22 PM IST
सार
Viral News: हजारों वर्ष पहले भी लोग अपने प्रेम का इजहार करने के लिए प्रेम-पत्र लिखत थे। हालांकि, उस समय लोगों के पास मोबाइल, टेलीफोन और डाक नहीं थे। अब ऐसी ही प्रेमपत्र की पुरातत्वविदों ने खोज की है।
विज्ञापन
यहां पर मिले 2000 साल पुराने लव लेटर्स (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral News: हजारों वर्ष पहले भी लोग अपने प्रेम का इजहार करने के लिए प्रेम-पत्र लिखत थे। उस समय लोगों के पास मोबाइल, टेलीफोन और डाक नहीं थे। अभी हम सभी सिर्फ एक क्लिक अपना मैसेज एक दूसरे तक पहुंचा देते हैं। उस समय अपनी दिल की बात किसी तक पहुंचाना बेहद कठिन था। लोग ऐसी दीवार, चट्टान या पेड़ को चुनाव करते थे, जहां पर दोनों आते-जाते थे। फिर लोग उन दीवारों या पत्थरों पर अपनी भावनाओं को शब्दों के रूप में व्यक्त करके चले जाते थे कि जिसके लिए वो संदेश छोड़ा है वो आकर उसे पढ़ेगी या पढ़ लेगा।
विज्ञापन
रोमन काल के एक ऐतिहासिक शहर की एक दीवार इसी तरह के प्रेम संदेश यानी लव लेटर्स पाए गए हैं। यह एक एक ज्वालामुखी विस्फोट में तबाह हो गया था। पुरातत्वविदों ने हाल ही में पोम्पेई की एक दीवार पर उकेरे गए भित्तिचित्रों (ग्रैफिटी) के अर्थों को समझने में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
विशेषज्ञों को जानकारी मिली है कि ये ग्रैफिटी 2,000 साल पुराने प्रेम पत्र हैं। किसी महिला ने अपने प्रेमी के लिए संदेश लिखे थे। 2,000 साल पुराने प्रेम पत्रों की पहचान उन्नत तकनीक की वजह से संभव हो पाई। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पोम्पेई के पुरातत्व पार्क ने इस सप्ताह एलान किया कि वहां की एक दीवार पर हाल ही में 2,000 साल पुराना प्रेम पत्र और एक ग्लेडिएटर लड़ाई का दृश्य भित्तिचित्र के रूप में मिला है।
विज्ञापन
उस समय की भित्तिचित्र शैली (ग्रैफिटी) वाले इन शिलालेखों में दैनिक जीवन, खेल आयोजनों, प्रेम भावनाओं और अपमानों से जुड़ी कहानियां लिखी थीं। इन्हें पोम्पेई के रंगमंच क्षेत्र तक जाने वाली मुख्य सड़क से जोड़ने वाले गलियारे की दीवार पर उकेरा गया था। 230 साल पहले इस दीवार की खुदाई हुई थी, लेकिन इस उकेरे गए कीरब 300 शिलालेख तब तक छिपे रहे जब तक कि नई तकनीकों से शोधकर्ताओं को उनकी पहचान करने में सफलता नहीं मिली।
Viral Video: मगरमच्छ को छेड़ते ही पल भर में पलटा खेल, जिसने भी देखा फटी रह गई आंखें
इन लेखों को रहस्य को जानने की कोशिश कॉरिडोर रूमर्स नाम की एक परियोजना का हिस्सा थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पोम्पेई ऑर्कियोलॉजिकल पार्क ने 20 जनवरी को एक बयान में बताया कि इन संदेशों की पहचान 2022 और 2025 में चलाए गए शोध अभियानों के दौरान हो पाई और इनके निष्कर्ष अब जाकर सामने आए हैं।
Viral Video: किंग कोबरा को गले में लपेट शख्स कर रहा था स्टंट, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
एक शिलालेख में एराटो नामक की एक महिला का जिक्र है, जिसके बाद प्रेम शब्द लिखा है। लेकिन इसका विषय अभी भी स्पष्ट नहीं है। यहां एक और संदेश लिखा मिला है, जिसनें लिखा है मुझे जल्दी है, अपना ख्याल रखना, मेरी साव। यह ध्यान रखना कि तुम मुझसे प्यार करती हो।