फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral News Divorce Of Chinese Man After 9 Days Of Marriage And Spending 36 Lakh Rupees Because Wife Has Debt

Viral: 5 मिनट की वीडियो कॉल और हो गई शादी, 9वें दिन दुल्हन का खुला ये चौंकाने वाला रहस्य, युवक ने मांगा तलाक

Sun, 21 Jun 2026 02:44 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Sun, 21 Jun 2026 02:44 PM IST
सार

Viral News: सोशल मीडिया पर चीन में हुई एक शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। युवक और युवती ने सिर्फ 5 मिनट की वीडियो काॅलिंग के बाद शादी कर ली थी। शादी के 9वें दिन तलाक की नौबत आ गई है। 

विज्ञापन
Viral News Divorce Of Chinese Man After 9 Days Of Marriage And Spending 36 Lakh Rupees Because Wife Has Debt
5 मिनट की वीडियो कॉल और हो गई शादी, 9वें दिन तलाक की आ गई नौबत - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Viral News: पांच मिनट बात की और सिर्फ तीन बाद शादी हो गई। अब यह शादी पूरी दुनिया में सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। चर्चा की वजह शादी नहीं है, बल्कि सिर्फ 9 दिन बाद पति-पत्नी ने तलाक लेने का फैसला कर लिया है। अभी मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। इस शादी का कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है? 

विज्ञापन


दरअसल, यह पूरा मामला चीन के झेजियांग प्रांत का है। यहां पर 32 वर्षीय युवक अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, युवक की लंबे समय से शादी नहीं हो रही थी, जिससे परिवार भी परेशान था। आखिरकार उन्होंने एक मैचमेकिंग सेंटर की मदद ली और और करीब 200 युआन (करीब 2,300 रुपये) कर्च करके अपना रजिस्ट्रेशन कराया। 
विज्ञापन


कुछ दिन बात युवक की 30 साल लड़की से मुलाकात हुई। मैचमेकर ने दोनों की मिलाया था। महिला ने अपनी प्रोफाइल में दावा किया था कि उस पर कोई कर्ज नहीं है और न ही उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड है। इसके ही वह किसी तरह की गंभीर बीमारी से भी पीड़ित नहीं है। सबसे बड़ी बात यह थी कि वह जल्दी शादी करने और दूसरे शहर में भी रहने को तैयार थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद युवक ने शादी पर कुल 36.95 लाख खर्च किए थे, जिसमें ब्राइड प्राइस 13.94 लाख और मैचमेकिंग फीस 22.31 लाख शामिल थे। बातचीत के तीन बाद दोनों की शादी रजिस्टर कर दी गई। हालांक, इस दौरान भी दुल्हन के माता-पिता मौजूद नहीं थे। इसके बाद युवक ने अपनी पत्नी की क्रेडिट रिपोर्ट की जांच की, तो पता चला कि  महिला पर 1 लाख युआन (लगभग 13.9 लाख रुपये) का कर्ज है, तो वहीं महिला ने शादी से पहले बताया था कि उस पर कोई कर्ज नहीं है। 

Viral Video: 5 साल की नन्ही एयर होस्टेस ने जीता यात्रियों का दिल, फ्लाइट में बिखेरा अपना जादू, देखें वीडियो


महिला ने सफाई दी और कहा कि यह कर्ज उसके पूर्व बॉयफ्रेंड के कारण है। युवक को यह भी पता चला कि महिला का मोबाइल पेमेंट अकाउंट दूसरे नाम से बना है। फिर महिला ने बताया कि उसके लीवर एंजाइम्स बढ़ गए हैं और डॉक्टर ने वजन घटाने के लिए कहा है। शादी 9 दिन बाद यह खुलासा होने के बाद युवक ने तलाक की बात कही।

Viral Video: 90 की उम्र में भी नहीं टूटा हौसला, पेट की खातिर गोलगप्पे बेच रहे बुजुर्ग के संघर्ष की कहानी  

शुरुआत में महिला तलाक के लिए तैयार हो गई, लेकिन बाद में उसने मना कर दिया। अब महिला ने खुद अदालत में तलाक की अर्जी दाखिल की है और युवक से 50 हजार युआन (करीब 7 लाख रुपये) मुआवजा मांगा है। उसने आरोप लगाया है कि पूरे विवाद की वजह से वह मानसिक तनाव और डिप्रेशन का शिकार हो गई। अभी मामला अदालत में है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed