फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   viral arunachal Pradesh grandmother cuts hair with traditional dao unique haircut viral video

Viral: न कैंची न ट्रिमर, चाकू से बाल काटकर सोशल मीडिया पर छाईं ये दादी, स्टाइल देखकर उड़ जाएंगे होश

Wed, 22 Jul 2026 07:17 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Wed, 22 Jul 2026 07:17 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक दादी चाकू से बाल काट रही हैं। उसका कौशल देख हर कोई तारीफ कर रहा है। 

विज्ञापन
viral arunachal Pradesh grandmother cuts hair with traditional dao unique haircut viral video
न कैंची न ट्रिमर, चाकू से बाल काटकर इंटरनेट पर छाईं ये दादी - फोटो : instagram

विस्तार

Viral Video: हर दिन एक से बढ़कर एक वीडियो देखने को मिलते हैं। सोशल मीडिया पर हर तरह के वीडियो भरे पड़े हैं। इनमें कई ऐसे वीडियो होते हैं, जिन्हें देखने के बाद इंसान हैरान हो जाता है। इसके साथ कई को देखने के बाद यकीन करना मुश्किल होता है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि एक दादी बेहद अनोखे तरीके से बाल काट रही हैं। 

विज्ञापन


यह वायरल वीडियो अरुणाचल प्रदेश का है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक बुजुर्ग महिला पारंपरिक दाओ की मदद से लोगों के बाल काट रही हैं। दाओ देखने में चाकू या छोटी माछेटी (Machete) जैसा पारंपरिक औजार है। इसका पूर्वोत्तर भारत के कई समुदाय वर्षों से इस्तेमाल करते आ रहे हैं।  बुजुर्ग महिला के हाथों की सटीकता ने सभी को प्रभावित किया है। उनको आप बिना किसी आधुनिक कैंची, ट्रिमर या किसी इलेक्ट्रिक मशीन के बेहद आत्मविश्वास और सफाई के साथ बाल काटते हुए देख सकते हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले का वायरल वीडियो है। इसमें आदिजनजाति के सदस्य पारंपरिक तरीके से बाल काटते दिख रहे हैं। वीडियो में बुजुर्ग महिला दाओ का इस्तेमाल करके बाल काट रही हैं। उनके आसपास न कोई आधुनिक सैलून है और न ही महंगे हेयर स्टाइलिंग उपकरण। बिजली से चलने वाली मशीनें भी नहीं हैं। इसके बाद भी उनका काम इतना सटीक दिख रहा है कि सोशल मीडिया लोग हैरान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram




El Nino: क्या अब नहीं होगी बारिश? बेहद अहम हैं आने वाले दिन, अल नीनो के खतरनाक प्रभाव को लेकर बड़ा अलर्ट

वीडियो में दिख रहा है कि बुजुर्ग महिला बेहद सहजता से दाओ चला रही हैं। उनके हाथों में वर्षों का अनुभव साफ देख सकते हैं। वो आराम से बाल काट रही हैं। इसकी वजह से ही उनके कौशल की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

Video: मिट्टी की झोपड़ी में दिखा महिला का टैलेंट, कहानी ही क्या गाने पर किया खूबसूरत डांस, वीडियो ने जीता दिल

क्या है दाओ?

दाओ एक पारंपरिक औजार है, जिसका इस्तेमाल पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में किया जाता है। यह आकार में चाकू और छोटी माछेटी के बीच रहता है। इसका इस्तेमाल आमतौर पर लकड़ी काटने, खेती के काम, झाड़ियां साफ करने और घर के कामों के लिए होता है। हालांकि, कुछ समुदायों में बाल काटने जैसी पारंपरिक कार्यों में भी इसका इस्तेमाल होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed