{"_id":"6a637d6bd12f650e960a0787","slug":"viral-11-year-old-boy-sings-sanson-ki-mala-with-melodious-voice-video-viral-on-internet-2026-07-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Song: 11 साल के बच्चे ने गाया सासों की माला गाना, दर्दभरी आवाज ने किया मंत्रमुग्ध, सुनकर भावुक हुए लोग","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Song: 11 साल के बच्चे ने गाया सासों की माला गाना, दर्दभरी आवाज ने किया मंत्रमुग्ध, सुनकर भावुक हुए लोग
Fri, 24 Jul 2026 08:30 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Fri, 24 Jul 2026 08:30 PM IST
सार
Viral Song: एक 11 साल के बच्चे ने सूफी गीत सासों की माला गाया है, जिसने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग बच्चे की आवाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
11 साल के बच्चे ने गाया सासों की माला गाना, दर्दभरी आवाज ने किया मंत्रमुग्ध, सुनकर भावुक हुए लोग
- फोटो : instagram
विस्तार
Viral Song: भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। देश में छोटे गांव से लेकर कस्बों तक कई लोग ऐसे लोग मिल जाएंगे, जिनके भीतर किसी बड़े कलाकार से कम हुनर नहीं होता है। कई बार इन हुनर से भर लोगों को बड़ा मंच नहीं मिल पाता है, लेकिन सोशल मीडिया के जमाने में लोगों की प्रतिभा सामने आ जाती है। सबसे खास बात यह है कि लोग अपनी प्रतिभा से कुछ ही समय में लोगों का अपना दीवाना बना लेते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बच्चे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बच्चे ने इतना मंत्रमुग्ध करने वाला गाना गाया है, जिसने लोगों के दिल को छू लिया है। बताया जा रहा है कि बच्चे की उम्र सिर्फ 11 साल है। उसने अपनी आवाजा से लाखों लोगों की दीवाना बना दिया है। वीडियो देखने के बाद यह कह सकते हैं कि टैलेंट उम्र का मोहताज नहीं होता है। मेहनत और लगन से नामुमकिन को भी मुमकिन किया जा सकता है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो मे 11 साल के बच्चे ने मशहूर सूफी गीत सांसों की माला गा रहा है। छोटी-सी उम्र में उसने इतनी सुरीला आवाज में गाना गया है। उसके गाने में आत्मविश्वास और भावनाएं साफ झलक रही हैं। वह गाने की हर लाइन को इतने दिल से गा रहा है कि सुनने वाला मंत्रमुग्ध हो जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि बच्चे ने सुर के साथ ही गाने के भाव भी बेहद खूबसूरत तरीके से गाया है। उसकी गायकी को देखकर नहीं कहा जा सकता है कि उसकी उम्र सिर्फ 11 साल है।
विज्ञापन
View this post on Instagram