{"_id":"6a636634430c35f0c50ef72d","slug":"viral-girls-dance-on-pakistani-song-gal-sun-by-sabaat-batin-at-indian-engagement-2026-07-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dance Video: सगाई में पाकिस्तानी गाने पर लड़कियों ने किया शानदार डांस, सीमा पार के लोगों ने भी की तारीफ","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Dance Video: सगाई में पाकिस्तानी गाने पर लड़कियों ने किया शानदार डांस, सीमा पार के लोगों ने भी की तारीफ
Fri, 24 Jul 2026 06:48 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Fri, 24 Jul 2026 06:48 PM IST
सार
Dance Video: सोशल मीडिया पर सगाई में डांस कर रही लड़कियों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसकी खास बात यह है कि लड़कियां पाकिस्तानी गाने पर डांस कर रही हैं।
विज्ञापन
सगाई में पाकिस्तानी गाने पर लड़कियों ने किया शानदार डांस, सीमा पार के लोगों ने भी की तारीफ
- फोटो : instagram
विस्तार
Dance Video: भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव रहता है, लेकिन संगीत सरहदों की सीमाओं को तोड़ देता है। दोनों देशों के लोग एक दूसरे गाने और फिल्मों को पसंद करते हैं। साथ ही लोग कलाकारों को भी पसंद करते हैं और सम्मान करते हैं। यही कारण है कि जब अच्छा गाना आता है, तो लोगों को दिलों को छू लेता है। सोशल मीडिया एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भारत में एक सगाई समारोह में लड़कियों ने पाकिस्तानी गाने पर डांस किया है। यह गाना पाकिस्तानी गायक सबात बातिन ने गाया है, जिसके बोल गल सुन हैं। यह काफी मशहूर है।
विज्ञापन
उनके इस गाने ने पाकिस्तान ही नहीं भारत के लोगों के दिल को भी छू लिया है।दोनों देशों के लोग सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सगाई के दौरान कुछ लड़कियां स्टेज पर पूरे जोश के साथ डांस कर रही है। बैकग्राउंड में सबात बातिन का मशहूर गाना गल सुन बज रहा है।
विज्ञापन
गाने की धुन पर सभी लड़कियां शानदार तालमेल और बेहतरीन एक्सप्रेशन के साथ डांस कर रही हैं। उनकी ऊर्जा और आत्मविश्वास को देखकर मेहमान तालियां बजा रहे हैं। पूरे समारोह में उत्साह का माहौल है। डांस इतना खूबसूरत है कि सोशल मीडिया पर लोग तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
IMD Rain: क्यों गुजरात में एक दिन में हुई इतनी ज्यादा बारिश? जानिए मौसम की बड़ी वजह
इंस्टाग्राम पर डांस वीडियो को शेयर किया गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि डांस को एक करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि लाखों लोगों ने लाइक किया है। इसमें भारत और पाकिस्तान दोनों जगहों के यूजर्स शामिल हैं।
Optical Illusion: तस्वीर में कप खोजने में घूम गया लोगों का दिमाग, क्या आप 12 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं?
लोगों की प्रतिक्रियाएं
एक शख्स ने लिखा है, यह संगीत की असली ताकत है, जो लोगों को जोड़ने का काम करती है। एक अन्य ने लिखा है कि गाने और डांस दोनों ने दिल जीत लिया है। एक और शख्स ने लिखा है, सच में लड़कियों ने बहुत शानदार डांस किया है।