फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Video of Chinese couple trapped in flood goes viral you will cry after watching it see netizens reaction on Th

Viral Video: 'मेरी पत्नी को बचाइए वो तैर नहीं सकती है', बाढ़ में फंसे कपल का वीडियो वायरल, देख आ जाएंगे आंसू

Wed, 06 Aug 2025 12:16 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 06 Aug 2025 12:16 PM IST
सार

Viral Video: यह घटना उत्तरी चीन की है, जहां लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते कई क्षेत्रों में बाढ़ का संकट गहरा गया है। इसी बाढ़ में एक दंपती पानी में फंस गया था। जब बचाव दल वहां पहुंचा, तो पति ने तुरंत कहा, "मेरी पत्नी को पहले बचाइए, उसे तैरना नहीं आता। मेरी चिंता मत कीजिए, मुझे तैरना आता है।"

विज्ञापन
Video of Chinese couple trapped in flood goes viral you will cry after watching it see netizens reaction on Th
बाढ़ के पानी में फंसा कपल - फोटो : फेसबुक

विस्तार

चीन में आई विनाशकारी बाढ़ के बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लाखों लोगों की भावनाओं को झकझोर दिया है। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक पति अपनी जान की परवाह किए बिना रेस्क्यू टीम से अपनी पत्नी को पहले बचाने की गुजारिश करता नजर आता है। इस 27 सेकंड के वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों को भावुक कर दिया है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह घटना उत्तरी चीन की है, जहां लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते कई क्षेत्रों में बाढ़ का संकट गहरा गया है। इसी बाढ़ में एक दंपती पानी में फंस गया था। जब बचाव दल वहां पहुंचा, तो पति ने तुरंत कहा, "मेरी पत्नी को पहले बचाइए, उसे तैरना नहीं आता। मेरी चिंता मत कीजिए, मुझे तैरना आता है।" वीडियो में देखा जा सकता है कि पति की बात सुनने के बाद रेस्क्यू टीम सबसे पहले उसकी पत्नी को सुरक्षित बाहर निकालती है और फिर पति को। दोनों जब बाहर आते हैं, तो एक-दूसरे को गले लगाकर राहत की सांस लेते हैं। यह पल कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी को बचाने के लिए पति ने की जद्दोजहद
इस व्यक्ति का नाम लियू है। लियू ने बाद में बताया कि जब वे दोनों बाढ़ के पानी में फंसे थे, तो उनकी पत्नी घबरा गई थी और रोने लगी थी क्योंकि उसे तैरना नहीं आता था। लियू ने कहा, "एक पति और जीवनसाथी होने के नाते मेरी सबसे बड़ी जिम्मेदारी थी कि मैं अपनी पत्नी की सुरक्षा सुनिश्चित करूं।" उन्होंने रेस्क्यू टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका साहस और समय पर पहुंचना हमारे लिए जीवन रक्षक साबित हुआ।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस वीडियो ने इंटरनेट पर भावनाओं का सैलाब ला दिया है।  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक यूजर ने लिखा, “इस तरह का पति मिलना किस्मत की बात है।” एक और व्यक्ति ने कहा, “मुश्किल समय में लोग ही असली पहचान करवाते हैं कि कौन साथ निभाएगा।” वहीं किसी और ने लिखा, “फायरफाइटर्स को सलाम, लेकिन पति की सोच और उसका समर्पण दिल को छू गया।” यह वीडियो केवल एक रेस्क्यू मिशन का सीन नहीं है, बल्कि यह इंसानियत रिश्तों की गहराई और निस्वार्थ प्रेम की एक मार्मिक मिसाल बन गया है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed