{"_id":"69b93735d47bbbf078096e9e","slug":"video-of-a-gen-z-employee-who-joined-a-team-video-call-with-a-neem-face-mask-getting-viral-2026-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: कंपनी की मीटिंग में GenZ कर्मचारी ने किया प्रैंक, सीईओ ने दिया ऐसा रिएक्शन, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: कंपनी की मीटिंग में GenZ कर्मचारी ने किया प्रैंक, सीईओ ने दिया ऐसा रिएक्शन, वीडियो हुआ वायरल
Tue, 17 Mar 2026 04:42 PM IST
Dharmendra Kumar Singh
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Tue, 17 Mar 2026 04:42 PM IST
सार
Viral Video: सोशल मीडिया पर कंपनी का एक मीटिंग का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक कर्मचारी ने कुछ ऐसा किया है, जिसका वीडियो वायरल हो गया है। आइए जनाते हैं कि पूरा मामला क्या है?
विज्ञापन
कंपनी की मीटिंग में GenZ कर्मचारी ने किया प्रैंक, सीईओ ने दिया ऐसा रिएक्शन
- फोटो : Instagram
विस्तार
Viral Video: सोशल मीडिया पर कंपनी की मीटिंग के भी कई वीडियो वायरल होते हैं। मीटिंग के दौरान कुछ ऐसा हो जाता है कि उनके वीडियो वायरल हो जाते हैं। अब इन दिनों एक ऐसी ही मीटिंग का वीडियो सामने आया है, जिसने देखने के बाद लोग हैरान हैं। दरअसल, इस मीटिंग में एक कर्मचारी है, जो जेनजी है। इस मीटिंग में ऐसा कुछ किया कि अब इस मीटिंग का वीडियो पूरी दुनिया में वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?
विज्ञापन
इस ऑफिस की मीटिंग में इस कर्मचारी नें चेहरे पर फेस मास्क लगा हुआ था, जिसे देखकर बाकी साथी और बॉस दोनों ही हैरान हो गए थे। वीडियो को कंपनी के इंस्टाग्राम अकाउंस से शेयर किया गया है। इस कर्मचारी का नाम वर्तिका है। जब वर्तिका मीटिंग में आती हैं, तो उनके चेहरे को देखकर सभी चौंका जाते हैं।
विज्ञापन
सबसे हैरीन वाली बात यह है कि वो साथ में सिपर से पानी भी पी रही हैं। वर्तिका जानती थीं कि मीटिंग में ऐसे उनको देखकर सभी हैरान हैं। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने मीटिंग में पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने जवाब दिए। वीडियो के कैप्शन में कंपनी की तरफ से बताया गया है कि यह सिर्फ एक प्रैंक था, जो सीईओ पर किया गया था।
विज्ञापन
View this post on Instagram
Viral Video: यूनिफॉर्म को लेकर बच्चे का जवाब सुनकर भावुक हुआ टीचर, फिर जो किया हो गया वायरल, देखें वीडियो
आमतौर पर देखा जाता है कि ऐसी परिस्थित में बॉस नाराज हो जाते हैं, लेकिन यहां पर बॉस को कूल देखा गया। सबसे मजेदार बात यह है कि उन्होंने पूछा कि मास्क कौन सा है। कंपनी ने फॉलो अप वाला वीडियो भी शेयर किया है।
View this post on Instagram
Video: ब्राजीलियन लड़कियों ने बीड़ी जलइले गाने पर किया गजब डांस, क्यों ब्राजील में इतना लोकप्रिय है ये गाना?
वायरल वीडियो होने के बाद लोग जेनजी कर्मचारी की चर्चा कर रहे हैं, लेकिन बॉस की तारीफ भी कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है कर्मचारी भले ही जेनजी है, लेकिन बॉस मिलेनियल है और स्वभाव कितना शांत है।