Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Vendor Gave Samosas to Passenger But Train Left Before Payment

वायरल वीडियो: ट्रेन में बैठे यात्री ने खरीदे समोसे, पैसे लेने पहुंचा वेंडर तो बंद हो गया दरवाजा, देखें वीडियो

Thu, 12 Nov 2026 10:30 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 12 Nov 2026 10:30 AM IST
सार

Viral Video: ट्रेन में समोसे बेचने वाले वेंडर के साथ ऐसा वाकया हुआ कि मेहनत से सामान बेचने के बाद भी वह पैसे लेने से चूक गया। यात्री को समोसे देने के बाद वह यूपीआई स्कैनर लेने गया, लेकिन लौटने तक ट्रेन चल पड़ी। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 

विज्ञापन
Vendor Gave Samosas to Passenger But Train Left Before Payment
ट्रेन छूटने से पहले यात्री ने खरीदे समोसे - फोटो : इंस्टाग्राम@ _mushtaq_ahmed_railfan_

विस्तार

ट्रेन में सफर के दौरान कई बार ऐसे नजारे देखने को मिल जाते हैं, जो लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। कभी यात्रियों की मजेदार हरकतें तो कभी रेलवे स्टेशन पर होने वाले छोटे-छोटे वाकये सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। लेकिन इन दिनों एक ऐसा वीडियो चर्चा में है, जिसे देखकर लोगों को एक मेहनतकश दुकानदार की चिंता होने लगी है। दरअसल, एक समोसे बेचने वाला वेंडर यात्री को समोसे तो दे देता है, लेकिन जब वह पैसे लेने के लिए अपना यूपीआई स्कैनर लेने जाता है, तभी ट्रेन चल पड़ती है। वह वापस लौटता है तो ट्रेन जा चुकी होती है और उसके हाथ में सिर्फ निराशा रह जाती है। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


यात्री को समोसे दिए, फिर लेने गया स्कैनर
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक यात्री ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर प्लेटफॉर्म पर समोसे बेच रहे वेंडर से सामान खरीद रहा है। यात्री पहले कुछ समोसे लेता है, लेकिन ट्रेन का दरवाजा बंद होने से ठीक पहले कुछ और समोसे मांग लेता है। जल्दी सामान पहुंचाने के लिए वेंडर अपने साथी को भी बुला लेता है। दोनों मिलकर यात्री को समोसे देते हैं। इस दौरान ट्रेन का ऑटोमैटिक दरवाजा बंद होने लगता है। वेंडर किसी तरह उसे रोककर रखता है, ताकि यात्री को उसका सामान मिल सके। इसके बाद वह पेमेंट लेने के लिए अपना यूपीआई स्कैनर लेने कुछ कदम पीछे जाता है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Mushtaq Ahmad (@_mushtaq_ahmed_railfan_)

विज्ञापन
विज्ञापन



लौटकर आया तो निकल चुकी थी ट्रेन
इसी बीच ट्रेन का दरवाजा बंद हो जाता है। कुछ यात्री ट्रेन में चढ़ भी जाते हैं। जब वेंडर स्कैनर लेकर वापस पहुंचता है, तब तक दरवाजा बंद हो चुका होता है। वह यात्री से पैसे लेने की कोशिश करता है, लेकिन ट्रेन प्लेटफॉर्म से आगे बढ़ने लगती है। वेंडर कुछ पल तक ट्रेन की तरफ देखता रहता है। आखिर में वह अपना सिर पकड़ लेता है। उसके चेहरे पर निराशा साफ दिखाई देती है।

81 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो
इस वीडियो को मुश्ताक अहमद नाम के यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने इसके साथ लिखा कि यही जिंदगी का संघर्ष है। मेहनत करके सामान बेचने वाले लोगों के साथ ऐसा व्यवहार नहीं होना चाहिए। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि ट्रेन छूटने के आखिरी समय में सामान खरीदने से बचें। खासकर वंदे भारत जैसी ट्रेनों में, जिनमें ऑटोमैटिक दरवाजे होते हैं। वीडियो को अब तक 81 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे 1 लाख 31 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। कई यूजर्स वेंडर के प्रति सहानुभूति जता रहे हैं। उनका कहना है कि छोटे दुकानदारों के लिए कुछ समोसों की कीमत भी काफी मायने रखती है। हालांकि, वीडियो में यह साफ नहीं हो पाया है कि यात्री ने पहले कोई पेमेंट किया था या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed