{"_id":"6a3a83a39a7c7c773a009c8c","slug":"us-fighter-pilot-shot-down-by-iran-describes-alarming-jellyfish-drones-before-crash-real-alien-2026-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"US-Iran: क्या अमेरिकी फाइटर जेट F-15 को रहस्यमयी एलियन ने मार गिराया था? ईरान को लेकर पायलट के दावे से सनसनी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
US-Iran: क्या अमेरिकी फाइटर जेट F-15 को रहस्यमयी एलियन ने मार गिराया था? ईरान को लेकर पायलट के दावे से सनसनी
Wed, 24 Jun 2026 12:24 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:24 PM IST
सार
US-Iran News: अमेरिका और ईरान ने युद्ध समाप्त करने के लिए 14 सूत्रीय शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इसके बाद भी दोनों देशों के बीच तनाव जारी है। अब इस बीच एक अमेरिकी फाइटर जेट के पायलट ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।
विज्ञापन
क्या अमेरिकी फाइटर जेट F-15 को रहस्यमयी एलियन ने मार गिराया था? ईरान को लेकर पायलट के दावे से सनसनी
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
US-Iran News: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव जारी है। इस बीच एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के होश उड़ा दिया है। अमेरिकी फाइटर जेट के पायलट ईरान के आसमान में कुछ ऐसा देखा कि वो हैरत में पड़ गया। उसने यह तो एलियन की तरह कोई चीज है। अमेरिकी फाइटर जेट के पायलट के इस खुलासे के बाद हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
ईरान में एक अमेरिकी F-15 फाइटर जेट क्रैश हो गया था। इसके पायलट ने दावा किया है कि उसने क्रैश हुए फाइटर जेट से इजैक्ट होने से ठीक पहले आसमान में ईरानी ड्रोन्स की ऐसी श्रृंखला देखी, जो जेलीफिश की तरह आसमान में तैर रही थी। ड्रोन्स का यह झुंड आपस में ऐसे जुड़ा था कि वे सभी मिलकर एक विशालकाय जीव की तरह हिल रहे हैं। इस सनसनीखेज खुलासे ने अमेरिकी डिफेंस अधिकारियों के बीच बहस छेड़ दी है।
विज्ञापन
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पायलट के इस बयान की जानकारी रखने वाले चार सूत्रों के हवाले से यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। अप्रैल में जब ईरान ने F-15 फाइटर जेट को मार गिराया था, तो पायलट ने विमान छोड़ने से कुछ सेकंड पहले की ऐसी कहानी बताई है, जिसने अमेरिकी खुफिया एजेंसियो को हिला दिया है। पायलट ने बताया कि आसमान में कई ड्रोन्स एक मिले हुए थे और एक ही दिशा में बेहद सटीक तालमेल के साथ आगे बढ़ रहे थे।
विज्ञापन
Larry The Cat: ब्रिटेन के 7 साल में बदल गए 6 प्रधानमंत्री, लेकिन नहीं गई इस बिल्ली की कुर्सी, आखिर कौन है लैरी
खुफिया एजेंसियों ने जताया संदेह
खुफिया अधिकारियों के बीच पायलट के दावों पर शक है। संदेह की वजह क्रैश के दौरान पायलट के सिर में आई चौट थी, क्योंकि इस लड़ाई के बीच वह दूसरी बार क्रैश का शिकार हुआ था। इससे पहले वो कुवैत की सेना की गलती से अपनी ही फोर्स पर हमले में बाल-बाल बच गया था। अब खुफिया अधिकारी इस उलझन में हैं कि क्या सच में पायलट ने ईरान की किसी ऐसी सीक्रेट तकनीक को देखा है जिसके बारे में अमेरिका को जानकारी नहीं थी? या युद्ध के तनाव में कोई भ्रम था। पूछताछ के दौरान अधिकारियों ने पायलट से स्पष्ट शब्दों में कहा कि क्या यह पक्का है कि आपने जो देखा वो सच था?
Aliens News: इंसानों हम आ चुके हैं..., आधी रात लोगों के फोन पर आया एलियन अटैक का मैसेज, इस देश में मचा हड़कंप
कैसे गिरा था अमेरिका का घातक लड़ाकू विमान?
क्यों अमेरिकी F-15 जेट गिरा था? अभी इस सवाल का जवाब अमेरिका सेना नहीं खोज पाई है और असली वजह कि जांच जारी है। हालांकि, शुरुआती रिपोर्ट्स में संकेत मिलता है कि ईरान ने इसी जेलीफिश ड्रोन फॉर्मेशन की मदद से अमेरिकी जेट को मार गिराया था। यह पहली बार था जब ईरान ने अपनी धरती पर किसी अमेरिकी लड़ाकू विमान को मार गिराया था।
Hottest Places: कहां हैं दुनिया की 5 सबसे गर्म जगहें? सिर्फ कुछ ही घंटे में हो सकती मौत
क्या होती है मेश्ड नेटवर्किंग तकनीक?
तकनीकी भाषा में ड्रोन्स के के ऐसे आपस में जुड़े और एक साथ काम करने की क्षमता को वन-टू-मेनी मेश्ड नेटवर्किंग कहते हैं। सीधे शब्दों में इसका मतलब है कि इस तकनीक से जमीन पर बैठा सिर्फ एक ऑपरेटर एक साथ दर्जनों या सैकड़ों ड्रोन्स को कंट्रोल कर सकता है। यह सभी ड्रोन्स आपसा में डेटा साझा करते हैं और झुंड की तरह हमला करते हैं।