फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   uk couple married 70 years hold hands breath last together heartbreaking photo goes viral

70 साल का सफर... अंतिम सांस तक भी एक-दूसरे के साथ, जानिए प्रेमी युगल की अनोखी कहानी

Thu, 11 Feb 2021 01:15 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 11 Feb 2021 01:15 PM IST
विज्ञापन
uk couple married 70 years hold hands breath last together heartbreaking photo goes viral
मार्गरेट फिर्थ और डेरेक - फोटो : सोशल मीडिया
70 साल का सफर, अंतिम सांस तक एक-दूसरे के साथ। दरअसल, यह तस्वीर ब्रिटेन में पार्टिंग्टन के रहने वाले पति-पत्नी डेरेक और मार्गरेट फिर्थ की है। कोविड 19 के संक्रमण की वजह से मार्गरेट फिर्थ और डेरेक नामक इस कपल ने अस्पताल में अंतिम सांसें भी साथ लीं वो भी एक-दूसरे के हाथों को थामे हुए। इन दोनों कपल का उम्र 91 साल है। पिछले हफ्ते ट्रैफोर्ड जनरल अस्पताल में इन दोनों कपल की कोरोना की वजह से मौत हो गई।
विज्ञापन

पार्टिगन के रहने वाले इस कपल का प्यार भी बचपन का ही था। 14 साल की ही उम्र में इन दोनों को प्यार हो गया था और एक-दूसरे से शादी कर ली। इन कपल के बीच आपसी लगाव को देख अस्पताल के कर्मचारियों ने इन दोनों कपल को एक साथ कर दिया, ताकि मरने से पहले ये एक-दूसरे को आखिरी बार देख सकें। इनके बीच अथाह प्यार को देख लोग सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

डेरेक और मार्गरेट की बड़ी बेटी बारबरा स्मिथ ने बताया कि पहले पिता बीमार हुए, उसके बाद मां। डॉक्टरों को लगता था कि डेरेक के बिना मार्गरेट ज्यादा दिन नहीं रह पाएंगी। ऐसे में उन्होंने डेरेक को भी उसी अस्पताल में भर्ती कर लिया। लेकिन आखिरकार 31 जनवरी को डेरेक ने दम तोड़ा, उसके 3 दिन बाद मार्गरेट फिर्थ ने अंतिम सांसे ली। इस मृतक दंपति के पांच बच्चे, 11 पोते और चार परपोते हैं। परिवार ने अभी तक अंतिम संस्कार की तारीख निश्चित नहीं की है, लेकिन परिवार को उम्मीद है कि यह एक संयुक्त समारोह होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed