फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस शख्स के पेट में बनती है ऐसी 'जहरीली गैस', मर जाते हैं आसपास के सारे मच्छर

Fri, 13 Dec 2019 07:44 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 13 Dec 2019 07:44 PM IST
विज्ञापन
Uganda Man deadly farts can kill mosquitoes six metres away
इस शख्स के पेट में बनती है 'जहरीली गैस' - फोटो : Pixabay/Social media

विचित्र दावे करने वाले लोगों की दुनिया में कोई कमी नहीं है। एक ऐसा ही शख्स है युगांडा का, जिसने दावा किया है कि उसके पेट में ऐसी 'जहरीली गैस' बनती है कि उससे आसपास के सारे मच्छर मर जाते हैं। शख्स का दावा है कि उसकी ये 'जहरीली गैस' छह मीटर दूर तक के मच्छरों को भी मार गिराती है। 

Uganda Man deadly farts can kill mosquitoes six metres away
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ऐसा अजीबोगरीब दावा करने वाले शख्स का नाम 'जो वमीरामा' है। सबसे हैरानी की बात तो ये है कि मच्छरों को मारने की दवा बनाने वाली एक कंपनी ने इस शख्स को हायर (काम पर रखना) भी कर लिया है। कंपनी का कहना है कि वो शख्स की 'जहरीली गैस' से मच्छरों को मार गिराने वाली कारगर दवाई बनाएंगे।   

Uganda Man deadly farts can kill mosquitoes six metres away
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

अब ये सवाल उठता है कि क्या इस शख्स की 'जहरीली गैस' इंसानों पर भी असर करती है? तो इसका जवाब है ना। कंपाला के रहने वाले 48 वर्षीय जो वमीरामा ने यह आश्वस्त किया है कि उनकी 'जहरीली गैस' केवल कीड़ों के लिए हानिकारक है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Uganda Man deadly farts can kill mosquitoes six metres away
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस अजीबोगरीब शख्स का कहना है कि उसके गांव में किसी को भी मलेरिया जैसी गंभीर बीमारी नहीं है। एक स्थानीय नाई जेम्स योवरी ने बताया कि जो वमीरामा पूरे शहर में उस व्यक्ति के रूप में जाने जाते हैं जो मच्छरों को मार सकते हैं। जब जो हमारे आसपास होते हैं तो हम सभी जानते हैं कि मच्छर वहां से गायब हो जाएंगे। 

विज्ञापन
Uganda Man deadly farts can kill mosquitoes six metres away
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जो कहते हैं, 'मैं आम लोगों की तरह ही खाना खाता हूं, जैसा सभी खाते हैं और रोज नहाता हूं। इसके अलावा मेरे पेट की 'गैस' भी आम लोगों की तरह ही है। बस यह छोटे कीड़ों के लिए खतरनाक है, खासकर मच्छरों के लिए। इसी 'गैस' की वजह से मेरे आसपास मच्छर या मक्खी भटकते भी नहीं।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed