{"_id":"69fde5c48a62269c3b003499","slug":"ufo-mysterious-cone-shaped-lights-canada-ufo-scare-scientific-explanation-spacex-rocket-exhaust-2026-05-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mysterious Light: कनाडा में दिखा एलियंस का जहाज? रात में रहस्यमयी रोशनी देख डरे लोग, सच जानकर हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Mysterious Light: कनाडा में दिखा एलियंस का जहाज? रात में रहस्यमयी रोशनी देख डरे लोग, सच जानकर हो जाएंगे हैरान
Fri, 08 May 2026 07:01 PM IST
Dharmendra Kumar Singh
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: Dharmendra Kumar Singh
Updated Fri, 08 May 2026 07:01 PM IST
सार
Mysterious Light: कनाडा के आसमान में रहस्यमयी रोशनी दिखाई दी है। इसके बाद कई लोगों ने यूएफओ बताया है, तो कई लोगों ने कहा कि एलियन आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर इसका सच क्या है?
विज्ञापन
कनाडा में दिखा एलियंस का जहाज? सच जानकर हो जाएंगे हैरान
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Mysterious Lights Canada: कनाडा के आसमान में रहस्यमयी रोशनी दिखने के बाद लोगों के बीच एलियन को लेकर बहस छिड़ गई। रात के अंधेरे में अचानक आसमान में एक चमकती हुई आकृति नजर आई। इसे देखकर लोग डर गए। कुछ लोग इसे यूएफओ बताने लगे तो, कई लोगों ने कहा कि एलियन आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो गया है
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया इलाके की यह घटना है। वहां पर कई लोगों ने रात करीब 10 बजे आसमान में एक अजीबोगरीब रोशनी देखी। यह रोशनी धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी और उसका आकार किसी बड़े बादल की तरह नजर आ रहा था।
विज्ञापन
चमकती रोशनी देखने वालों ने कहा कि कभी भी ऐसी रोशनी नहीं देखी। उनका कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में पहली बार इस तरह की रोशनी देखी। लोगों ने अपने कैमरे में नजारे को कैद कर लिया है और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इसमें आसमान में एक चमकदार रोशनी तैरती हुई दिख रही है।
विज्ञापन
कुछ लोगों ने इसे उल्का पिंड भी बताया, जबकि कई लोगों ने इसे यूएफओ और एलियंस से जोड़ दिया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक महिला ने बताया कि उसे लगा कि कोई बड़ा हादसा हो गया है और आसमान में कुछ फट गया है।
Heatwave: 2026 होगा सबसे गर्म साल, बनेगा तापमान का रिकॉर्ड, दुनिया के सबसे बड़े मौसम वैज्ञानिक की भविष्यवाणी
आखिर क्या है सच्चाई?
बहस छिड़ने के बाद वैज्ञानिकों और खगोल विशेषज्ञों ने इसके रहस्य से पर्दा उठाया है। उन्होंने बताया कि यह कोई यूएफओ या एलियन नहीं था। उन्होंने बताया कि एक रॉकेट लॉन्च की वजह से यह रोशनी दिखाई दी थी।
Many people reporting they saw a strange “floating light” in the Cariboo-Chilcotin around 10:15pm. May 5, 2026. pic.twitter.com/SkGziKdChW
— OhCehnehdeh 🇨🇦 (@OhCehnehdeh) May 6, 2026
Trending News: अब घर-घर की साफ-सफाई करती है ये भारतीय महिला, कभी थी 1 करोड़ थी सैलरी, ऐसे पलट गई जिंदगी
विशेषज्ञों ने कहा कि अमेरिका के कैलिफोर्निया से एक स्पेस रॉकेट लॉन्च किया गया था। ऊपरी वायुमंडल में रॉकेट के पहुंचने पर उससे निकलने वाला धुआं और गैस सूरज की रोशनी से चमकने लगे। इसके कारण आसमान में आकार नजर आया। वैज्ञानिक इसे जेलीफिश इफेक्ट कहते हैं।