फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Driver Asked Foreign Woman to Get Out Over Toll Dispute in Bengaluru

वायरल वीडियो: कैब ड्राइवर ने बीच रास्ते विदेशी महिला से कहा- उतर जाओ, टोल के पैसे को लेकर हुआ विवाद

Tue, 06 Oct 2026 03:36 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 06 Oct 2026 03:36 PM IST
सार

 Uber Driver: बंगलुरु में एक विदेशी महिला ने उबर ड्राइवर पर बीच रास्ते गाड़ी से उतरने के लिए कहने का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, ड्राइवर टोल के लिए अलग से पैसे मांग रहा था। महिला ने जब कैब से इसकी पुष्टि कराने की बात कही तो ड्राइवर ने कथित तौर पर उसे गाड़ी से उतरने को कहा। बाद में महिला ने दूसरी कैब लेकर घर पहुंचने की बात बताई।

विज्ञापन
Driver Asked Foreign Woman to Get Out Over Toll Dispute in Bengaluru
महिला ने टोल के पैसे देने से किया इनकार - फोटो : इंस्टाग्रामdanamarie.irl

विस्तार

बंगलुरु में उबर की एक राइड को लेकर विदेशी महिला डाना मैरी ने अपना अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर किया है। डाना के मुताबिक वह ऐसी जगह जा रही थीं जहां पार्किंग मिलना मुश्किल था, इसलिए उन्होंने कैब बुक की थी। वहां पहुंचने के बाद घर लौटने के लिए उन्होंने दूसरी कैब बुक की। उनका कहना है कि राइड शुरू होने के करीब तीन से पांच मिनट बाद ही ड्राइवर ने किराए को कम बताते हुए टोल के लिए अलग से पैसे मांगने शुरू कर दिए। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


महिला ने टोल के पैसे देने से किया इनकार
डाना ने बताया कि उन्होंने ड्राइवर को समझाया कि इस रूट के किराए में टोल भी शामिल है। उनका कहना था कि वह पहले भी इस रास्ते से कई बार जा चुकी हैं और इससे पहले किसी ड्राइवर ने टोल गेट पर उनसे अलग से पैसे नहीं मांगे। डाना के मुताबिक उन्होंने ड्राइवर से यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर उबर से फोन करके इसकी पुष्टि कर लेते हैं।
विज्ञापन


https://www.instagram.com/reel/DeHGJ8OI6lA/?utm_source=ig_web_copy_link&stkn=NTc4MTIwNjQ2YQ==
विज्ञापन
विज्ञापन


चौराहे के बीच उतरने को कहा
डाना का आरोप है कि ड्राइवर ने उनकी बात मानने के बजाय उन्हें गाड़ी से उतरने के लिए कहा। महिला के मुताबिक यह सब एक व्यस्त तीन रास्ते वाले चौराहे के बीच हो रहा था। जब उन्होंने उतरने से मना किया तो ड्राइवर ने गाड़ी साइड में लगाई और कथित तौर पर उन्हें गालियां देने लगा। इसके बाद महिला को मजबूरी में कैब से उतरना पड़ा। डाना ने बताया कि उन्हें करीब 10 मिनट तक दूसरी कैब का इंतजार करना पड़ा। उस इलाके में उन्हें सुरक्षित महसूस नहीं हो रहा था। कुछ देर बाद दूसरी कैब आई और ड्राइवर ने बिना अलग से टोल के पैसे मांगे उन्हें घर तक पहुंचा दिया।


उबर से की शिकायत तो सामने आई यह बात
डाना ने बताया कि बाद में उन्होंने खुद कंपनी को फोन करके पूरे मामले की पुष्टि की। उनके मुताबिक उबर ने बताया कि टोल का पैसा उनके किराए में ही शामिल था। इसके बाद उन्होंने इस घटना की शिकायत भी कंपनी से की। डाना ने अपनी पोस्ट में कहा कि उनके साथ ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है और उन्हें लगता है कि ऐसी घटनाएं बंद होनी चाहिए। उन्होंने इसे खतरनाक भी बताया। महिला ने अपने वीडियो में गाड़ी का नंबर भी दिखाया है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने जताया गुस्सा
डाना की पोस्ट के बाद कई लोगों ने उनका समर्थन किया। एक यूजर ने ड्राइवर की पहचान और नंबर सामने लाने की बात कही। वहीं, कुछ लोगों ने बेंगलुरु में टैक्सी और ऑटो चालकों के व्यवहार को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। एक अन्य यूजर ने महिला को ड्राइवर के खिलाफ शिकायत करने की सलाह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed