फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   UAE company boss surprise gifts iphone or chocolates to employees viral video news in hindi

यूएई की एक कंपनी ने कर्मचारियों को गिफ्ट में दिए आईफोन, सरप्राइज देने के तरीके का वीडियो हो रहा वायरल

Sat, 26 Sep 2026 11:04 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sat, 26 Sep 2026 11:04 AM IST
सार

वायरल वीडियो: यूएई की एक कंपनी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बॉस अपने कर्मचारियों को सरप्राइज के तौर पर iPhone गिफ्ट करते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि, कर्मचारियों को ये तोहफे जिस अंदाज में दिए गए, उसने लोगों का ध्यान खींच लिया।

विज्ञापन
UAE company boss surprise gifts iphone or chocolates to employees viral video news in hindi
बॉस ने अपने कर्मचारियों को गिफ्ट किए आईफोन - फोटो : @haseena_nishad

विस्तार

iPhone गिफ्ट का वायरल वीडियो: अगर आपका बॉस आपको मीटिंग के बहाने मीटिंग रूम में बुलाए और वहां मीटिंग के बजाय सरप्राइज गिफ्ट दे, तो जाहिर है खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। और अगर इस सरप्राइज में मिल जाए, तो यह पल और भी खास बन जाएगा। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बॉस ने अपने कर्मचारियों को मीटिंग के बहाने बुलाकर खास अंदाज में आईफोन गिफ्ट किए।

विज्ञापन



सोशल मीडिया वायरल वीडियो

वीडियो में कर्मचारी टेबल पर रखे गिफ्ट बॉक्स उठाते नजर आ रहे हैं। खास बात यह थी कि किसी भी कर्मचारी को पहले से नहीं पता था कि उसके बॉक्स में क्या है। जैसे ही बॉक्स खोले गए, कुछ कर्मचारियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी, क्योंकि उन्हें गिफ्ट में iPhone मिला था। वहीं, कुछ कर्मचारियों के बॉक्स से सिर्फ चॉकलेट निकली। शुरुआत में ऐसा लगा कि कुछ कर्मचारियों को महंगे गिफ्ट की जगह सिर्फ चॉकलेट से ही संतोष करना पड़ेगा। लेकिन तभी कंपनी ने ऐसा ट्विस्ट दिया, जिसने पूरा गेम ही बदल दिया।

विज्ञापन



वायरल वीडियो: जल्दी बोल पनवेल निकलना है, कमेंट पर भड़के प्रोफेसर, छात्र को स्टेज पर बुलाकर पकड़ा कॉलर
विज्ञापन
विज्ञापन



देखें वीडियो 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Haseena Nishad (@haseena_nishad)


चॉकलेट वाले कर्मचारियों को भी मिला iPhone

जिन कर्मचारियों के बॉक्स से चॉकलेट निकली थी, उन्हें भी बाद में iPhone गिफ्ट किया गया। iPhone मिलते ही कर्मचारियों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। दरअसल, गिफ्ट चुनने के दौरान कुछ कर्मचारियों को iPhone मिला, तो कुछ के बॉक्स में चॉकलेट निकली। लेकिन कंपनी ने आखिर में सभी कर्मचारियों को iPhone देकर सरप्राइज कर दिया। इस तरह अंत में हर कर्मचारी के हाथ में iPhone था और सभी के चेहरे खुशी से खिल उठे।

 


वायरल वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
कर्मचारियों  को सरप्राइज iPhone गिफ्ट देने के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे अबतक कई हजारों लोग देख चुके हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में कई यूजर कंपनी के मैनेजमेंट की तारीफ कर रहे हैं। इसके साथ ही कई लोग अपनी कंपनियों के बारे में भी बता रहे हैं। 

 

तानपुरा लेकर विदेशी ने छेड़ी भक्ति की तान, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाकर जीता लाखों लोंगो का दिल



देसी ऑटो में विदेशी सवारी, वायरल हुआ इंग्लैंड के 2 टूरिस्टों के भारत घूमने का अनोखा अंदाज



कर्मचारियों की मेहनत पर कंपनियों का महंगा सरप्राइज गिफ्ट
कर्मचारियों को महंगे गिफ्ट देने का यह कोई पहला मामला नहीं है। दुनिया के अलग-अलग देशों में कई कंपनियां अपने कर्मचारियों की मेहनत और प्रदर्शन को सम्मान देने के लिए iPhone जैसे महंगे तोहफे दे चुकी हैं। ऐसे गिफ्ट अक्सर कर्मचारियों का उत्साह बढ़ाने और उनके योगदान को सराहने के तौर पर दिए जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed