फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Two boys stunt bike while weaving across the road uttarakhand police share video

Viral Video: बाइक पर नागिन की तरह स्टंट कर रहे थे लड़के, फिर जो हुआ देखकर उड़ जाएंगे होश

Thu, 23 Jul 2026 10:26 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Thu, 23 Jul 2026 10:26 PM IST
सार

Bike Stunt Video: वीडियो में दो लड़के सांप की तरह लहराकर सड़कों पर बाइक स्टंट करते नजर आ रहे है, जिसे देख आप भी हैरान रह जाएंगे। 

विज्ञापन
Two boys stunt bike while weaving across the road uttarakhand police share video
सड़क पर लहराते हुए बाइक स्टंट करते लड़के - फोटो : @uttarakhandcops

विस्तार

Bike Stunt Viral Video In Hindi: आपने अक्सर सोशल मीडिया पर बाइक स्टंट्स के कई वीडियो देखे होंगे। इनमें से कई बार कुछ वीडियो लोगों को हैरान कर देते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसे देखने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। वीडियो में दो लड़के सांप की तरह लहराकर सड़कों पर बाइक स्टंट करते नजर आ रहे है, जिसे देख आप भी हैरान रह जाएंगे। सड़कों पर स्टंट करने वाले लोग अपनी जान के साथ साथ दूसरों की जान के भी दुश्मन बने फिरते हैं। 

विज्ञापन


Viral Video: ट्रैफिक जाम में भी नहीं रुका काम, बाइक पर लैपटॉप चलाते शख्स का वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन

 

 

वीडियो में दो लड़के बाइक पर बैठकर उसे सांप की तरह लहराकर सड़कों पर स्टंट करते नजर आते हैं। वो बाइक को नागिन की तरह ऐसे लहरा कर चला रहे थे, मानों आज नागमणि लेकर ही जाएंगे। लेकिन उनकी ये हवाबाजी ज्यादा देर तक नहीं चलती और आखिर में वही होता है जिसका डर था। सड़क पर बाइक  को लहराते हुए ये हवाबाज अचानक अपना संतुलन खो बैठते हैं और उनकी बाइक का पहिया स्लिप मार जाता है, नतीजा ये होता है कि हीरो बनने के चक्कर में उनकी इज्जत का कचूमर निकल जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बाइक के स्लिप होते ही दोनों हवाबाज सड़क पर मुंह के बल आ गिरते हैं, मानों कर्मा उन्हीं का इंतजार कर रहा था। उनके गिरते हैं आसपास खड़े लोग भी हैरान रह जाते हैं, जो थोड़ी देर पहले हवाबाजी कर रहे थे वो अब दर्द से कराहने लगते हैं। 




सड़क पर बाइक  को लहराते हुए लड़कों के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। जिसे अब तक कई हजारों लोग देख चुके हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, दोस्ती तोड़ेंगे नहीं... पर हड्डियाँ तुड़वाने का पूरा इंतज़ाम कर लिया! ऐसे जानलेवा स्टंट कर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें। 

Viral Video: पहाड़ों पर चलते रोड रोलर का पहिया हुआ अलग, बाइक सवार की सूझबूझ ने टाला बड़ा हादसा


सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर यूजर्स की जमकर प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा-  ऐसे हवाबाजों का यही हश्र होना चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा-  जो अपनी जान का सगा नहीं है वो किसका सगा होगा जो अपनी जान का सगा नहीं है वो किसका सगा होगा। तो वहीं कई यूजर्स ने लिखा-

क्या सजा मिली है। 

Viral Video: खेल-खेल में सांप पकड़ने की कोशिश करती बच्ची, फिर हुआ ऐसा पलटवार कि कांप उठेंगे आप 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed