Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Two Boys Fight Over a Girl Video Goes Viral on Internet see netizens reaction on this

वीडियो: एक लड़की के चक्कर में भिड़ गए दो लड़के, कॉलेज के बाहर जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

Thu, 19 Nov 2026 02:34 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 19 Nov 2026 02:34 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि दो लड़के जबर्दस्त लड़ाई कर रहे हैं और दावा किया जा रहा है कि ये लड़ाई एक लड़की के पीछे हो रही है। तो आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन

विस्तार

कॉलेज की जिंदगी में पढ़ाई के साथ दोस्ती, मस्ती और प्यार के भी कई किस्से देखने को मिलते हैं। कभी दोस्तों के बीच छोटी-छोटी बातों पर हंसी-मजाक होता है तो कभी किसी को पसंद करने की वजह से रिश्तों में खटास भी आ जाती है। हालांकि, जब किसी को पसंद करने की बात मारपीट तक पहुंच जाए, तो यह चिंता की बात है। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवक एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों के बीच एक लड़की को लेकर विवाद हुआ था। तो आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दोनों युवकों के बीच इतनी जबरदस्त लड़ाई होती दिखाई दे रही है कि देखने वाले भी हैरान रह जाएं। मामला कहासुनी से शुरू हुआ या पहले से दोनों के बीच कोई विवाद था, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, सोशल मीडिया पर लोग इसे प्यार के चक्कर में हुई लड़ाई बता रहे हैं।
विज्ञापन


जमीन पर गिराकर बरसाए लात-घूंसे
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो युवक एक-दूसरे के साथ मारपीट कर रहे हैं। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ जाता है कि वे एक-दूसरे को धक्का देने और पीटने लगते हैं। इसी दौरान एक युवक दूसरे को जमीन पर गिरा देता है और उस पर लगातार लात-घूंसे बरसाने लगता है। जमीन पर गिरा युवक खुद को बचाने की कोशिश करता दिखाई देता है, लेकिन दूसरा युवक उस पर हमला करना जारी रखता है। इस दौरान आसपास कई और लोग भी मौजूद हैं। वे इस पूरी घटना को अपनी आंखों से देखते नजर आते हैं। हालांकि, वीडियो में यह साफ नहीं होता कि किसी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की या नहीं। दोनों की मारपीट देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि विवाद काफी बढ़ चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक लड़की को पसंद करने का दावा
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि दोनों युवक एक ही लड़की को पसंद करते थे। इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में लड़ाई की असली वजह को लेकर पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता।


वीडियो पर यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स
इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग दोनों युवकों के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं और कह रहे हैं कि कॉलेज प्रशासन को ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाने चाहिए। वहीं, कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि लड़की से ही पूछ लेना चाहिए कि वह किसे पसंद करती है। एक यूजर ने कमेंट किया कि लड़की दोनों में से किसी को भी पसंद नहीं करेगी। वहीं, एक और यूजर ने फिल्म हेरा फेरी के मशहूर डायलॉग के अंदाज में लिखा, 'औरत का चक्कर बाबू भैया।' फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed