फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   truck tire burst viral video highway driver presence of mind avoids major accident truck driver viral video

Viral Video: चलती ट्रक का फटा टायर, अगले ही पल दूसरे ड्राइवर ने किया ऐसा कि फिर जो हुआ, देखें वीडियो

Sat, 25 Jul 2026 10:21 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 25 Jul 2026 10:21 AM IST
सार

Video: हाईवे पर रिकॉर्ड हुए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है। वीडियो में तेज रफ्तार से चल रहे एक ट्रक का टायर अचानक फट जाता है, जिससे उसका संतुलन बिगड़ने लगता है और पलटने का खतरा पैदा हो जाता है। तभी पास में चल रहे दूसरे ट्रक के चालक ने बिना घबराए अपनी गाड़ी की रफ्तार और दिशा को बेहद समझदारी से नियंत्रित किया।

विज्ञापन
truck tire burst viral video highway driver presence of mind avoids major accident truck driver viral video
टायर फटने की वजह से असंतुलित हुआ ट्रक - फोटो : @centronoticiasmx

विस्तार

हाईवे पर भारी-भरकम ट्रक चलाना किसी चुनौती से कम नहीं होता। ऐसे वाहनों को नियंत्रित रखने के लिए अनुभव, धैर्य और पल-पल सतर्क रहने की जरूरत होती है। हाल ही में सामने आए एक वायरल वीडियो ने यह बात एक बार फिर साबित कर दी। वीडियो में एक ट्रक अचानक हादसे का शिकार होने की कगार पर पहुंच जाता है, लेकिन दूसरे ट्रक चालक की सूझबूझ और फुर्ती से स्थिति बिगड़ने से बच जाती है। तो आइए आपको इस वीडियो के बारे में विस्तार से बताते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो की शुरुआत में सब कुछ नॉर्मल दिखाई देता है। हाईवे पर वाहन अपनी-अपनी लेन में रफ्तार से आगे बढ़ रहे होते हैं। तभी अचानक एक ट्रक का टायर जोरदार धमाके के साथ फट जाता है। टायर फटते ही ट्रक का संतुलन बिगड़ने लगता है और वह एक ओर झुक जाता है। कुछ पलों के लिए ऐसा लगता है कि अब ट्रक पलट जाएगा और उसके आसपास चल रहे दूसरे वाहन भी इसकी चपेट में आ सकते हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Centro Noticias MX (@centronoticiasmx)




टायर फटने की वजह से असंतुलित हुआ ट्रक
इसी दौरान पास में चल रहे दूसरे ट्रक चालक ने घबराने के बजाय बेहद समझदारी से स्थिति का आकलन किया। बिना एक पल गंवाए उसने अपने ट्रक की रफ्तार और दिशा को इस तरह नियंत्रित किया कि बेकाबू हो रहे ट्रक को सहारा मिल गया। उसकी यह त्वरित प्रतिक्रिया ट्रक का संतुलन पूरी तरह बिगड़ने से रोकने में मददगार साबित हुई।

दूसरे ट्रक चालक की सूझबूझ से टला हादसा
पूरी घटना कुछ ही सेकंड में हुआ, लेकिन जिस तेजी और आत्मविश्वास के साथ दूसरे ट्रक चालक ने फैसला लिया, उसने हर किसी को हैरान कर दिया। अगर उस समय उसने सूझबूझ नहीं दिखाई होती तो हादसा कहीं अधिक गंभीर रूप ले सकता था। इतना ही नहीं हाईवे पर मौजूद बाकी वाहनों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती थी और बड़ा नुकसान होने की आशंका थी। कमेंट सेक्शन में यूजर्स दूसरे ट्रक चालक की जमकर सराहना कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि असली बहादुरी वही होती है, जब कोई मुश्किल घड़ी में बिना घबराए सही फैसला ले और दूसरों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed