फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Trending News: us navy surveillance plane overshoots marine base hawaii lands in water photo video viral

Trending: लैंडिंग के समय अचानक समुद्र में समा गया विमान, यात्रियों ने ऐसे बचाई जान, वीडियो और तस्वीरें वायरल

Thu, 23 Nov 2023 12:56 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 23 Nov 2023 12:56 PM IST
विज्ञापन
Trending News: us navy surveillance plane overshoots marine base hawaii lands in water photo video viral
Trending News - फोटो : X@KanekoaTheGreat

Trending News: अमेरिकी नौसेना का एक विमान लैंडिंग में गड़बड़ी की वजह से हवाई के एक द्वीप ओहू के पानी में जा गिरा। यह विमान अमेरिकी नौसेना का एक सर्विलांस एयरक्राफ्ट था। सोमवार दोपहर को यह हादसा हुआ। बोइंग पोसीडॉन 8-ए विमान में नौ लोग सवार थे। यह विमान रनवे से थोड़ा आगे निकल गया और केनोहे खाड़ी में हादसे का शिकार हो गया, लेकिन इसमें सवार लोगों में से किसी के घायल होने की खबर नहीं है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों में विमान पानी के अंदर डूबा हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बादल, बारिश और लिमिटेड विजिबिलिटी समेत चुनौतीपूर्ण मौसम की वजह से विमान हादसे का शिकार हुआ। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने हादसे के वक्त विजिबिलिटी करीब 1.6 किलोमीटर और हवा की गति 34 किलोमीटर प्रति घंटे तक रिकाॅर्ड की। 
विज्ञापन


हादसे में क्रू के सदस्य विमान से किस तरह निकलने में कामयाब रहे। नौसेना प्रवक्ता ने मीडियो को यह जानकारी दी। मरीन मेजर जॉर्डन फॉक्स ने बताया कि किसी भी संभावित खतरे को टालने के लिए हादसा का शिकार विमान के चारों तरफ रोकथाम बूम तैनात किए और तुरंत एहतियाती कदम उठाए गए। हादसे की सटीक वजह की जांच अभी चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Viral Video: लड़के को लेकर बीच सड़क दो लड़कियों के बीच चलीं कुर्सियां और लात-घूसे, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल


विमान को समुद्री मातृभूमि रक्षा अभियानों के समर्थन के लिए हवाई में तैनात किया गया था। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना का पर्यावरणीय प्रभाव, विशेष रूप से विमान से तेल रिसाव और दूसरे दूषित पदार्थों के खतरे को लेकर चिंता जताया है।



Tunnel: दुनिया का सबसे मुश्किल रेस्क्यू ऑपरेशन, जब गुफा में फंसे 12 बच्चों को दो हफ्ते बाद निकाला गया था बाहर

 पोसीडॉन 8-ए एक वर्सेटाइल एयरक्राफ्ट है जिसकी कीमत 275 मिलियन डॉलर है। यह खुफिया जानकारी इकट्ठा करने, नौसैनिक युद्धाभ्यास और पनडुब्बी रोधी और सतह रोधी युद्ध दोनों शामिल है। यह टॉरपीडो और क्रूज मिसाइलों को ले जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed