Viral Video: लड़के को लेकर बीच सड़क दो लड़कियों के बीच चलीं कुर्सियां और लात-घूसे, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की दूसरी लड़की को मार रही है। देखते ही देखते दोनों के बीच लड़ाई इतनी बढ़ जाती है कि एक लड़की दूसरी लड़की को कुर्सियां उठाकर मारने लगती है।
विस्तार
Viral Video: आपने राह चलते कई लोगों को लड़ते हुए देखा होगा। लड़ने वालों में लड़के और लड़कियां दोनों शामिल होती हैं। अब इस दिनों सोशल मीडिया पर सड़क पर दो लड़कियों का लड़ते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की दूसरी लड़की को मार रही है। देखते ही देखते दोनों के बीच लड़ाई इतनी बढ़ जाती है कि एक लड़की दूसरी लड़की को कुर्सियां उठाकर मारने लगती है।
दोनों लड़कियों के बीच एक भीड़भाड़ी वाली सड़क पर यह मारपीट हो रही है। दोनों की वजह से दूसरे लोगों भी परेशानी होने लगती है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग इस पर खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले एक लड़की कुर्सी उठाती है और दूसरी लड़की के ऊपर फेंकती है। वह वहां पर रखे दूसरी चीजों को भी फेंकने लगती है। दूसरी लड़की बचने के लिए वहां से दूर जाती नजर आ रही है।
Kalesh b/w Two girls at Chai tappri over a Guy near Nauka Vihar,Gorakhpur UP
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) November 20, 2023
pic.twitter.com/6TyEJectuV
Ajab-Gajab: इस ग्रह पर रह रहे हैं डायनासोर! विशेषज्ञ ने किया चौंकाने वाला दावा
मार खाने वाली लड़की कहती हुई सुनी जा सकती है कि मारो पुलिस को बुलाती हूं। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में नौका विहार के पास दो लड़कियों के बीच चाय की टपरी पर एक लड़के को लेकर कलेश हुआ।
Tunnel: दुनिया का सबसे मुश्किल रेस्क्यू ऑपरेशन, जब गुफा में फंसे 12 बच्चों को दो हफ्ते बाद निकाला गया था बाहर
इस वीडियो को एक्स पर करीब दो लाख लोग देख चुके हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, गोरखपुर काफी बदल गया। दिल्ली, नोएडा जैसे लड़कियां लड़ रही हैं, वो भी लड़के के पीछे। एक यूजर ने लिखा है कि यार ये लड़ाई वाले वीडियो एचडी क्वालिटी के और साफ बनाया करो। एक और यूजर ने लिखा है, कुछ ज्यादा हो गया।