Viral Video: शख्स से ऊंची आवाज में झगड़ रहे थे किन्नर, बदसलूकी पर लड़के ने भी सिखा दिया सबक, लगे माफी मांगने
Viral Video: वीडियो में आगे दिखता है कि जैसे ही शख्स उन्हें रोकता है तो किन्नर सफाई देते हैं कि “हमारी भाषा ही ऐसी है।” इस पर वह व्यक्ति कहता है, “तुम लोग वसूली कर रहे हो क्या?” इतना सुनते ही किन्नर और भी गुस्से में आ जाते हैं और बदतमीजी करने लगते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के बीच बड़ी चर्चा छेड़ दी है। इस वीडियो में कुछ किन्नर ट्रेन की जनरल बोगी में यात्रियों से पैसे मांगते और जोर-जोर से बहस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि किन्नर यात्रियों के बीच खड़े होकर ऊंची आवाज में झगड़ रहे हैं और पैसे मांगने पर अड़े हुए हैं। इसी दौरान पास में मौजूद एक शख्स उन्हें समझाने की कोशिश करता है, लेकिन किन्नर उस पर भी चिल्लाने लगते हैं। मामला तब पलट जाता है जब वह शख्स कहता है, “अब ये वीडियो आरपीएफ को भेजा जाएगा।” यह सुनते ही किन्नरों का रवैया अचानक बदल जाता है और उनके चेहरे का रंग उड़ जाता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में आगे दिखता है कि जैसे ही शख्स उन्हें रोकता है तो किन्नर सफाई देते हैं कि “हमारी भाषा ही ऐसी है।” इस पर वह व्यक्ति कहता है, “तुम लोग वसूली कर रहे हो क्या?” इतना सुनते ही किन्नर और भी गुस्से में आ जाते हैं और बदतमीजी करने लगते हैं। लेकिन जब उनकी नजर कैमरे पर पड़ती है और उन्हें एहसास होता है कि उनकी हरकत रिकॉर्ड हो रही है तो वे तुरंत शांत हो जाते हैं। इसके बाद वे उस शख्स से माफी मांगने और बात संभालने की कोशिश करते हैं। मगर शख्स साफ कह देता है, “अब बात खत्म, आगे बढ़ो। अब ये वीडियो रेलवे को ट्वीट किया जाएगा।” इतना सुनकर किन्नर बिना कुछ कहे वहां से हट जाते हैं।
ट्रेन में....
— Mahtab Siddiqui (@Mahtab_Siddiqu1) October 20, 2025
खुलेआम चल रही है लूट.... pic.twitter.com/WmNSHbHJ7o
इंटरनेट पर छिड़ी बहस
इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स के बीच बहस छिड़ गई है। कई लोगों का कहना है कि ट्रेन की जनरल बोगियों में इस तरह की घटनाएं आम हो चुकी हैं, जहां कुछ किन्नर पैसे मांगने के नाम पर यात्रियों को परेशान करते हैं। कई बार यात्री डर के कारण कुछ कह भी नहीं पाते। कुछ लोगों ने इस वीडियो को देखकर कहा कि यह असलियत को सामने लाता है कि किस तरह से यात्रियों से जबरदस्ती पैसे वसूले जाते हैं। वहीं कई यूजर्स ने वीडियो में नजर आने वाले उस शख्स की तारीफ की है जिसने बिना डरे किन्नरों को जवाब दिया और पूरा मामला कैमरे में रिकॉर्ड किया। उनका कहना है कि ऐसे लोग ही समाज में गलत चीजों के खिलाफ खड़े होने की हिम्मत दिखाते हैं।