Time Travel: 107 साल पुरानी फोटो में दिखा टाइम ट्रैवल का सबूत, सोशल मीडिया पर देखकर लोग हुए हैरान
एक यूट्यूबर ने हाल ही में अपने यूट्यूब पर फोटो के बारे में जानकारी दी। यूट्यूबर का नाम जैमी डी ग्रांट है, जिसने दावा किया है कि फोटो में एक टाइम ट्रैवलर नजर आ रहा है। दावा किया गया है कि इस फोटो को कनाडा में साल 1917 में खींचा गया था।
विस्तार
Time Travel: दुनिया में काफी लंबे समय से टाइम ट्रैवल को बहस छिड़ी हुई है। आए दिन टाइम ट्रैवेलिंग की कहानियां सुनने और पढ़ने को मिलती हैं। लेकिन अभी भी सबसे बड़ा सवाल है कि क्या कोई व्यक्ति समय यात्रा कर सकता है? कई हॉलीवुड फिल्मों में बेहद अनोखे अंदाज में समय यात्रा को दिखाया गया है। इन फिल्मों को देखकर लोगों को समय यात्रा ( टाइम ट्रैवल ) पर यकीन हो जाता है।
वैज्ञानिकों का मानना है कि समय यात्रा सिर्फ कल्पना है, लेकिन कई बार ऐसे सबूत सामने आते हैं, जो टाइम ट्रैवल को सच साबित करते हैं। अब इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें समय यात्रा को लेकर एक हैरान करने वाली चीज दिख रही है। इस 107 साल पुरानी फोटो में भीड़ के बीच एक आदमी बैठा है, जिसे देखकर आप हैरत में पड़ जाएंगे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एक यूट्यूबर ने हाल ही में अपने यूट्यूब पर फोटो के बारे में जानकारी दी। यूट्यूबर का नाम जैमी डी ग्रांट है, जिसने दावा किया है कि फोटो में एक टाइम ट्रैवलर नजर आ रहा है। दावा किया गया है कि इस फोटो को कनाडा में साल 1917 में खींचा गया था।
जैमी डी ग्रांट ने वीडियो में बताया कि एक किताब में उसे यह फोटो मिली थी। यह किताब 1974 में पब्लिश की पब्लिश की गई थी। इस फोटो में एक युवक बैठा दिख रहा है, जिसने टीशर्ट और शॉर्ट्स पहन रखे हैं। लड़के का पहनावा बिल्कुल आजकल का लग रहा है, जबकि फोटो में दिख रहे बाकी लोग पुराने समय के कपड़े पहने दिख रहे हैं।
Solar Eclipse 2024: इस दिन आसमान में होगी अनोखी घटना, सूर्य ग्रहण के दौरान दिखाई देंगे ये ग्रह
लड़के के बगल में बैठा एक शख्स बेहद हैरानी से उसे देख रहा है। कुछ अन्य लोग भी उसकी तरफ इशारा कर रहे हैं। फोटो में लड़का सबसे अलग दिख रहा है, क्योंकि शॉर्ट्स, टीशर्ट, हेयर स्टाइल, सब वर्तमान समय के लोगों की तरह है, लेकिन उसके आसपास के लोग पूरी तरह 20वीं सदी के लग रहे हैं। अब सवाल है कि आखिर यह शख्स उस समय ऐसे कपड़े पहनकर कैसे घूम फिर सकता है? क्या सच में वह समय यात्री है?
Science News: बृहस्पति के चंद्रमा पर मौजूद है जीवन? नासा के अंतरिक्ष यान ने किया चौंकाने वाला खुलासा
सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने के बाद लोग हैरान हैं। कुछ लोगों ने तर्क दिया है कि जिस साल की यह फोटो बताई जा रही है, उस समय टीशर्ट बन चुकी थीं और शॉर्ट्स तो दूसरे लोगों ने भी पहने हैं। ऐसे में शख्स को समय यात्री नहीं कहा जा सकता है।