फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Tiger devours owner who loved and cared for him Video goes Viral on Internet see netizens reaction

Viral News: जो करता था प्यार और दुलार उसी मालिक को कच्चा चबा गया गया बाघ, रूह कंपा देगा वायरल वीडियो

Wed, 24 Sep 2025 11:00 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 24 Sep 2025 11:00 AM IST
सार

Viral News: रेयान इज्ली लंबे समय से टाइगर प्रिजर्व में काम कर रहे थे। वे मशहूर टाइगर हैंडलर थे और आधा दर्जन से ज्यादा बाघों की देखभाल करते थे। वे अक्सर बाघों के साथ खेलते, उन्हें प्यार से दुलारते और इस तरह पेश आते जैसे वे पालतू जानवर हों।

विज्ञापन
Tiger devours owner who loved and cared for him Video goes Viral on Internet see netizens reaction
मालिक को कच्चा चबा गया गया बाघ - फोटो : एक्स@wienerdogwifi

विस्तार

अमेरिका के ओकाहोमा से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। यहां ग्रोलर पाइन्स टाइगर प्रिजर्व में एक ऐसी घटना हुई जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। रेयान इज्ली नाम के शख्स, जिन्हें लोग टाइगर किंग के नाम से भी जानते थे पर उनके ही पालतू बाघ ने हमला कर दिया। देखते ही देखते यह घटना वायरल हो गई और जिसने भी सुना या देखा वह दंग रह गया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी घटना के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
रेयान इज्ली लंबे समय से टाइगर प्रिजर्व में काम कर रहे थे। वे मशहूर टाइगर हैंडलर थे और आधा दर्जन से ज्यादा बाघों की देखभाल करते थे। वे अक्सर बाघों के साथ खेलते, उन्हें प्यार से दुलारते और इस तरह पेश आते जैसे वे पालतू जानवर हों। पर्यटक भी उन्हें देखकर हैरान रह जाते थे कि कोई इंसान बाघ जैसे खतरनाक जानवर के साथ इतनी नजदीकी से रह सकता है। रेयान का सपना था यह दिखाना कि जंगली जानवर भी इंसानों के साथ दोस्ताना व्यवहार कर सकते हैं, अगर उन्हें सही तरीके से प्रशिक्षित किया जाए। लेकिन यही भरोसा उनके लिए सबसे बड़ी गलती साबित हुआ।
विज्ञापन

 

बाघ ने किया मालिक पर ही हमला
जब अचानक उनके ही बाघ ने उन पर हमला कर दिया। यह हमला इतना तेज और खतरनाक था कि रेयान की जान चली गई। प्रिजर्व की ओर से बयान आया कि यह बेहद दुखद घटना है। उनका कहना था कि रेयान अपने काम के खतरों को अच्छी तरह जानते थे और जानवरों से उन्हें बहुत प्यार था। उनकी मौत किसी लापरवाही की वजह से नहीं हुई, बल्कि जंगली जानवर के स्वभाव के कारण हुई। इस हादसे के बाद फिलहाल टाइगर प्रिजर्व को बंद कर दिया गया है। यह मामला उन सभी लोगों के लिए चेतावनी है जो शौक के लिए जंगली जानवर पालते हैं। चाहे इंसान और जानवर के बीच कितनी भी नजदीकी क्यों न हो, जंगली जानवर हमेशा खतरनाक ही रहते हैं। उनका स्वभाव कभी भी बदल सकता है और वे किसी भी पल हमला कर सकते हैं।

पेटा ने लगाया यह आरोप
दूसरी ओर पेटा ने इस घटना के बाद बड़ा आरोप लगाया है। पेटा के अनुसार, रेयान अक्सर बाघों के साथ अत्याचार करते थे। ट्रेनिंग के नाम पर उन्हें घंटों पिंजरों में बंद रखा जाता था। कई बार उन्हें सर्कस और शो के लिए प्रताड़ित भी किया जाता था। यहां तक कि 2017 में एक मामले में रेयान पर आरोप लगा था कि उन्होंने एक बाघ को 31 बार पीटा था। पेटा ने कहा कि यह घटना इस बात का सबूत है कि जंगली जानवरों के साथ इंसानों का करीबी रिश्ता कभी सुरक्षित नहीं होता। उन्हें मनोरंजन या शौक के लिए कैद करना न केवल खतरनाक है, बल्कि अमानवीय भी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed