फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   This Soda Maker has come to compete with Dolly Chaiwala getting a lot of praise for his style video goes viral

Viral Video: डॉली चायवाले को टक्कर देने आ गया यह शख्स, अतरंगी ड्रिंक बनाने के स्टाइल से खूब बटोर रहा वाहवाही

Tue, 25 Mar 2025 10:51 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 25 Mar 2025 10:51 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर छाए इस सोडा मास्टर के लिए यह हर दिन की बात है। एक हाथ में गिलास, दूसरे में बोतल और उड़ते झाग के साथ वह सोडा बनाने के अपने खास अंदाज से लोगों को चौंका रहा है।

विज्ञापन
This Soda Maker has come to compete with Dolly Chaiwala getting a lot of praise for his style video goes viral
डॉली चायवाले की कॉपी देख हो जाएंगे हैरान - फोटो : एक्स@non aesthetic things

विस्तार

सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे कई वीडियोज वायरल होते रहते हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान हो जाता है। डॉली चाय वाले को भी सोशल मीडिया से ही पॉपुलैरिटी मिली थी। इसी तर्ज पर अब एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख हर कोई हैरानी जता रहा है और लोगों के जेहन में एक बार फिर डॉली चाय वाले की याद आ गई है। आइए जानते हैं क्यों

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
"सोडा बनाऊं या जादू दिखाऊं?", इस अतरंगी सवाल को सुनकर किसी को भी लग सकता है कि व्यक्ति उसके साथ मस्करी कर रहा है, लेकिन बता दें कि सोशल मीडिया पर छाए इस सोडा मास्टर के लिए यह हर दिन की बात है। एक हाथ में गिलास, दूसरे में बोतल और उड़ते झाग के साथ वह सोडा बनाने के अपने खास अंदाज से लोगों को चौंका रहा है। दूध, कोला और सोडा का यह गजब मिक्सअप देखकर लोग हैरान रह गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉली चायवाला से हो रही है तुलना
इस वीडियो को देखने के बाद कोई इसे ‘डॉली चायवाला का उस्ताद’ बता रहा है, तो कोई मजाक कर रहा है कि इसे पीने के बाद कहीं कोई अलग ही शक्ति न मिल जाए। बता दें कि इस शख्स को भी पॉपुलर करने के पीछे एक विदेशी का ही हाथ है। हाल ही में भारत घूमने आए एक विदेशी शख्स ने इस सोडा वाले का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, और देखते ही देखते यह वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो गया।

विज्ञापन

सोडा बनाने की स्टाइल ने जीता लोगों का दिल
इस शख्स का नाम तो सामने नहीं आया है। वह न सिर्फ गिलासों को हवा में उछालता है, बल्कि उन्हें बैलेंस कर एक के ऊपर एक सजा देता है। सबसे हैरान करने वाला नजारा तब बनता है जब वह दूध और कोला को मिलाता है, जिससे झाग का जबरदस्त फव्वारा निकलता है। यह नजारा देखकर वहां मौजूद हर कोई हैरान हो जाता है। इस सोडा वाले की स्टाइल इतनी अलग है कि लोग इसे डॉली चायवाला से जोड़कर देखने लगे हैं।

यह ड्रिंक आखिर है क्या?
इस वीडियो के वायरल होते ही सबसे बड़ा सवाल यह उठने लगा कि यह ड्रिंक आखिर है क्या? दूध और कोला को एक साथ मिलाने की बात खुद में ही काफी अलग और हैरान कर देने वाली है, लेकिन यह सोडा मास्टर उसमें अलग-अलग फ्लेवर मिलाकर एक अनोखी ड्रिंक तैयार कर रहा है। कुछ लोग इसे टेस्ट की हिम्मत जुटा रहे हैं, तो कुछ इसका इसका मजाक भी बना रहे हैं। हालांकि, आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में दूध और कोला का मिश्रण पीने की परंपरा पहले से ही मौजूद है।

लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन
यह वीडियो इतनी तेजी से फैला कि अब तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं। इस पर कई मजेदार प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। एक यूजर ने लिखा, "अगर मेरी केमिस्ट्री टीचर ने ऐसा प्रयोग कराया होता, तो मैं जरूर टॉप कर जाता।" वहीं, एक और यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, "इस ड्रिंक को पीने के बाद दो ही चीजें हो सकती हैं या तो सुपर पावर मिल जाएगी, या फिर सीधा अस्पताल जाना पड़ेगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed