{"_id":"6927e3432b7084e65d042e2c","slug":"this-phone-obsessed-parrot-caused-a-stir-leaving-people-stunned-when-he-opened-youtube-and-played-a-video-2025-11-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: फोन के दीवाने इस तोते ने मचा दिया धमाल, खुद यूट्यूब खोलकर वीडियो चलाते देख उड़ गए लोगों के होश","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: फोन के दीवाने इस तोते ने मचा दिया धमाल, खुद यूट्यूब खोलकर वीडियो चलाते देख उड़ गए लोगों के होश
Thu, 27 Nov 2025 11:07 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 27 Nov 2025 11:07 AM IST
सार
Viral Video: वीडियो में दिखाया गया है कि एक तोता जमीन पर रखे स्मार्टफोन के सामने बैठा है और पूरा ध्यान स्क्रीन पर टिका हुआ है। शुरुआत में तो लगता है कि शायद वो स्क्रीन की रोशनी देख रहा होगा, लेकिन कुछ सेकंड बाद समझ आता है कि ये तोता तो मजे से फोन ऑपरेट कर रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
विस्तार
आजकल मोबाइल फोन की लत सिर्फ इंसानों तक ही सीमित नहीं रह गई है। बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्ग तक, हर कोई दिनभर स्क्रीन में झांकता रहता है। लेकिन सोचिए अगर यही ‘फोन की दीवानगी’ किसी इंसान में नहीं, बल्कि किसी पक्षी में आ जाए तो नजारा कैसा होगा? सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों को हैरानी में डाल दिया है। वजह एक तोता, जो किसी प्रो यूजर की तरह मोबाइल चला रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दिखाया गया है कि एक तोता जमीन पर रखे स्मार्टफोन के सामने बैठा है और पूरा ध्यान स्क्रीन पर टिका हुआ है। शुरुआत में तो लगता है कि शायद वो स्क्रीन की रोशनी देख रहा होगा, लेकिन कुछ सेकंड बाद समझ आता है कि ये तोता तो मजे से फोन ऑपरेट कर रहा है। जिस तरह से वो अपनी चोंच का इस्तेमाल कर रहा है, उसे देखकर कोई भी बोलेगा, “अरे, यह तो इंसानों को टक्कर दे रहा है।”
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
तोते को लगी फोन की लत
वीडियो में दिखता है कि जैसे ही मोबाइल स्क्रीन पर कोई नोटिफिकेशन पॉप होता है, तोता तुरंत चोंच से बैक बटन दबाकर उसे बंद कर देता है। फिर ऊपर से नीचे स्क्रॉल करता है और फोन का मेन्यू खोल लेता है। इसके बाद बिना किसी हिचकिचाहट के सीधे यूट्यूब आइकन पर क्लिक करता है, जैसे उसे अच्छी तरह मालूम हो कि पसंदीदा वीडियो वहीं मिलेगा।
चोच से किया स्वाइप
इतना ही नहीं जब स्क्रीन पर पहला वीडियो खुलता है और उसे पसंद नहीं आता तो यह तोता चोंच से साइड में स्वाइप कर दूसरा वीडियो चुन लेता है। और हैरानी की बात यह कि दूसरा वीडियो किसी और तोते का होता है। शायद यही उसका फेवरेट कंटेंट है। जैसे ही सही वीडियो मिलता है, तोता उत्साह में कुछ बोलता भी है, जैसे खुश हो रहा हो।
एड से परेशान हुआ तोता
लेकिन मजा यहीं खत्म नहीं होता। बीच में जैसे ही यूट्यूब पर ऐड आने लगता है। तोता उससे परेशान हो जाता है और फिर से स्क्रॉल कर देता है। इंसानों की तरह ‘स्किप ऐड’ बटन दबाना तो इसे नहीं आता, लेकिन यह अपने तरीके से पूरा सेटअप संभाल लेता है। वह तेजी से स्वाइप कर अगले वीडियो पर चला जाता है और अपनी मर्जी का वीडियो ढूंढ लेता है। इस तोते की चालाकी देखकर लोग दंग हैं। स्क्रीन से बैक कैसे जाना है, कौन-सा ऐप कहां है, कौन-सा वीडियो देखना है, कब स्क्रॉल करना है। सब कुछ उसे बखूबी पता है। अगर किसी को ये वीडियो बिना कॉन्टेक्स्ट दिखा दिया जाए तो शायद पहले यकीन ही न हो कि कोई पक्षी ऐसा भी कर सकता है।