फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   This groom took seven vows with not one but two brides Video goes viral on Internet

Viral Video: इस दूल्हे राजा ने एक नहीं बल्कि दो दुल्हनों के साथ लिए सात फेरे, वीडियो देख लोगों ने पकड़ा सिर

Mon, 31 Mar 2025 10:34 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 31 Mar 2025 10:34 AM IST
सार

Viral Wedding Video: अब आज की इस खबर में हम आपको ऐसे ही वीडियो के बारे में बताने जा रहा है, जिसे देख आप लोग भी अपना सिर पकड़ लेंगे। दो लोगों की शादी को जीवन के नए अध्याय के रूप में माना जाता है, जहां दो दिल और दो परिवार एक नए रिश्ते में बंधते हैं। लेकिन अगर यह शादी सिर्फ दो लोगों की नहीं, बल्कि तीन लोगों की हो तो?

विज्ञापन
This groom took seven vows with not one but two brides Video goes viral on Internet
तेलंगाना में युवक ने दो महिलाओं से की शादी - फोटो : इंस्टाग्राम @zindagi.gulzar.h

विस्तार

शादी का सीजन आते ही इंटरनेट पर शादी से जुड़े कई वीडियो वायरल होने लगते हैं। सोशल मीडिया पर अलग-अलग वीडियो ट्रेंड्स देखकर कभी-कभी पेट पकड़कर हंसने का मन भी होता, खासतौर पर दूल्हा-दुल्हन के जबरदस्त डांस पर बने वीडियो खूब वायरल होते हैं। हालांकि, इस दौरान कई बार कुछ ऐसे पल भी कैद हो जाते हैं, जिसे देख काफी हैरानी भी होती है। अब आज की इस खबर में हम आपको ऐसे ही वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देख आप लोग भी अपना सिर पकड़ लेंगे। दो लोगों की शादी को जीवन के नए अध्याय के रूप में माना जाता है, जहां दो दिल और दो परिवार एक नए रिश्ते में बंधते हैं। लेकिन अगर यह शादी सिर्फ दो लोगों की नहीं, बल्कि तीन लोगों की हो, तो? तेलंगाना के एक गांव में हुई ऐसी ही एक अनोखी शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही है। आइए जानते हैं कि वीडियो में और क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


युवक ने दो दुल्हनों से रचाई शादी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में तेलंगाना के एक गांव में रहने वाले सूर्यदेव नाम के युवक ने अपनी दोनों प्रेमिकाओं, लाल देवी और झलकारी देवी के साथ एक ही समय में शादी रचाकर सबको हैरान कर दिया। यह शादी न सिर्फ उनकी आपसी सहमति से हुई, बल्कि परिवारों ने भी इसे खुले दिल से स्वीकार किया। खास बात यह रही कि शादी का इन्विटेशन कार्ड भी काफी अलग था, जिसमें दोनों दुल्हनों के नाम बराबरी से दर्ज किए गए थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ज़िन्दगी गुलज़ार है ! (@zindagi.gulzar.h)




सोशल मीडिया पर छा गई यह शादी
इस शादी का वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। एक तरफ तो कुछ लोग इस कपल की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग इस कपल की आलोचना भी कर रहे हैं। किसी ने इसे ‘ट्रेंड-ब्रेकिंग’ करार दिया, तो किसी ने यह जानने की कोशिश की कि क्या ऐसा विवाह भारतीय कानून में मान्य है?

यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
इस वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, 'सच में आज लोगों ने शादी के पवित्र बंधन को मजाक बना कर रख दिया है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'भाई यहां तो एक नहीं संभल रही है। आप दो-दो लेकर आ गए हैं।' वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'सच्चा प्रेम ऐसा ही होता है।'

क्या यह शादी कानूनी रूप से मान्य है?
भारत में हिंदू विवाह अधिनियम के तहत एक व्यक्ति का एक से अधिक विवाह करना अवैध माना जाता है। हालांकि, अगर किसी विशेष परंपरा के तहत या सामाजिक सहमति से यह विवाह संपन्न हुआ हो, तो इसे सामाजिक मान्यता मिल सकती है। इस मामले में दोनों दुल्हनों और उनके परिवारों की सहमति थी, जिससे यह शादी बिना किसी विवाद के पूरी हुई। यह पहली बार नहीं है, जब तेलंगाना में किसी शादी ने सुर्खियां बटोरी हों। इससे पहले भी कई ऐसी शादियां हो चुकी हैं, जहां लोगों ने पारंपरिक नियमों से हटकर अपने तरीके से विवाह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed