फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   This dialogue of Maharani went viral as soon as the results were announced Video goes Viral

Viral Video: 'बिहार फिर दे गया बड़ा झटका', महारानी का ये डायलॉग नतीजे आते ही हुआ ताबड़तोड़ वायरल

Sat, 15 Nov 2025 11:18 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 15 Nov 2025 11:18 AM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किए जा रहे इस वीडियो में *महारानी* सीरीज का एक सीन दिखाया जाता है, जिसमें प्रमोद पाठक, जो सत्येंद्रनाथ मिश्रा का किरदार निभा रहे हैं, एक डायलॉग बोलते हैं। “

विज्ञापन
This dialogue of Maharani went viral as soon as the results were announced Video goes Viral
यूजर्स ने डायलॉग को चुनाव से जोड़ा - फोटो : social media

विस्तार

बिहार चुनाव के नतीजों का इंतजार आखिरकार आज यानी 14 नवंबर को खत्म होता दिख रहा है। सुबह से ही आने वाले शुरुआती रुझानों ने माहौल एकदम गरम कर दिया है। इन रुझानों में साफ नजर आ रहा है कि राज्य में एनडीए की सरकार दोबारा बनने की ओर बढ़ रही है। दूसरी तरफ तेजस्वी यादव और उनकी पार्टी आरजेडी लगातार दावा कर रहे थे कि इस बार बिहार बदलाव करेगा और वे ही सरकार बनाएंगे। लेकिन पोस्टों और बयानों के बीच अब एक दिलचस्प चीज सोशल मीडिया पर तैर रही है और वह है महारानी वेब सीरीज का एक वायरल वीडियो। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


महारानी सीजन का ये डायलॉग हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किए जा रहे इस वीडियो में *महारानी* सीरीज का एक सीन दिखाया जाता है, जिसमें प्रमोद पाठक, जो सत्येंद्रनाथ मिश्रा का किरदार निभा रहे हैं, एक डायलॉग बोलते हैं। “बिहार की एक खास बात है, जब-जब आपको लगता है कि आप बिहार को समझ गए हैं, तब-तब बिहार आपको झटका देता है।”
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यूजर्स ने डायलॉग को चुनाव से जोड़ा
अब यही डायलॉग लोग बिहार विधानसभा चुनाव के मौजूदा नतीजों से जोड़कर देख रहे हैं। कई यूजर्स कह रहे हैं कि यह लाइन बिल्कुल आज के माहौल पर फिट बैठती है, जहां एक ओर तेजस्वी सरकार बनाने का दावा करते रहे, वहीं रुझानों में एनडीए लगभग 190 सीटों के साथ आगे दौड़ रहा है और महागठबंधन करीब 49 सीटों पर ही बढ़त में दिख रहा है। ऐसे में यह लगभग तय माना जा रहा है कि तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री बनने का सपना इस बार भी अधूरा रह सकता है।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। लाखों लोग इसे देख चुके हैं और हजारों इसे लाइक व कमेंट कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन में भी मजेदार प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक यूजर ने लिखा, “बिहार के लिए इससे सटीक लाइन हो ही नहीं सकती।” दूसरे ने लिखा, “इन महाशय की बात आज सच साबित हो गई।” तीसरा यूजर मजाकिया अंदाज में बोला, “कोई तेजस्वी को ये क्लिप दिखा दो।” लोगों की निगाहें पूरे दिन नतीजों पर थीं, लेकिन सोशल मीडिया पर इस वेब सीरीज का सीन भी कम चर्चा में नहीं रहा। हर चुनाव की तरह इस बार भी बिहार ने दिखा दिया कि यहां की राजनीति सिर्फ आंकड़ों की नहीं, भावनाओं और उम्मीदों की भी होती है और अक्सर वही होता है, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed