फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   This boy made even Akshay Kumar fail in dance showed amazing moves on jab bhi koi haseena dancing in the rain

Viral Video: इस लड़के ने डांस में किया अक्षय कुमार को भी फेल, बारिश में नाचते हुए दिखाए जबर्दस्त मूव्स

Sat, 06 Sep 2025 12:17 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 06 Sep 2025 12:17 PM IST
सार

Viral Video: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक बच्चा स्कूल यूनिफॉर्म पहने हुए बारिश के बीच बॉलीवुड फिल्म हेरा फेरी के लोकप्रिय गाने 'जब भी कोई हसीना' पर धमाकेदार डांस करता दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
This boy made even Akshay Kumar fail in dance showed amazing moves on jab bhi koi haseena dancing in the rain
लड़के का डांस तेजी से हुआ वायरल - फोटो : इंस्टाग्राम @rish_0104

विस्तार

बारिश में नाचने का मजा ही अलग होता है और यही बात एक छोटे बच्चे के वीडियो ने साबित कर दी है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक बच्चा स्कूल यूनिफॉर्म पहने हुए बारिश के बीच बॉलीवुड फिल्म हेरा फेरी के लोकप्रिय गाने 'जब भी कोई हसीना' पर धमाकेदार डांस करता दिखाई दे रहा है। यह वीडियो इंटरनेट पर इतनी तेजी से फैल रहा है कि हर कोई इसे देखकर बच्चे की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहा। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो ऋषि कश्यप नाम के यूजर (@rish_0104) ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। उन्होंने इसे पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा, "बारिश में डांस करने का अलग ही मजा है।" बस फिर क्या था, वीडियो अपलोड होते ही लोगों की नजर उस पर टिक गई और देखते ही देखते यह वायरल हो गया। अब तक इसे 30 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है और हजारों लोग इसे लाइक और शेयर कर चुके हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rishi Kashyap (@rish_0104)




छोटे बच्चे ने अक्षय कुमार के जैसे किया डांस, लोगों ने की तारीफ
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्कूल यूनिफॉर्म पहने कश्यप बारिश में भीगते हुए बड़े ही कॉन्फिडेंट अंदाज में डांस कर रहे हैं। उनके स्टेप्स इतने मजेदार और एनर्जेटिक हैं कि देखने वाले भी झूम उठते हैं। जिस अंदाज में वह गाने के बोलों पर स्टेप्स करते हैं, वह किसी भी प्रोफेशनल डांसर से कम नहीं लगता। यही कारण है कि यह छोटा बच्चा सोशल मीडिया पर रातों रात स्टार बन गया है।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
लोगों की प्रतिक्रियाओं पर नजर डालें तो हर कोई उसकी तारीफ करता दिखा। किसी ने कहा, "बेहतरीन मूव्स।" तो किसी ने लिखा, "यह बच्चा बहुत अच्छा डांसर है।" वहीं एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "यह बच्चा गलत पीढ़ी का है," यानी इसका टैलेंट कहीं और जाकर चमकने वाला है। कई लोग तो उसे प्रोत्साहित करते हुए लिख रहे हैं कि अगर यही मेहनत और जुनून उसने जारी रखा तो एक दिन वह जरूर बड़ा डांसर बनेगा। वैसे, यह पहली बार नहीं है जब किसी बच्चे के डांस वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचाई हो। कुछ ही समय पहले एक छोटी बच्ची का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अपने माता-पिता को फिल्म बागी के हिट गाने छम छम के स्टेप्स सिखाती नजर आई थी। उस वीडियो ने भी लोगों का दिल जीत लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed