फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं दुनिया के 10 खतरनाक ज्वालामुखी, अगर एक भी फट जाए तो आधी जनसंख्या घट जाए

Wed, 06 Jun 2018 03:23 PM IST
BBC हिंदी
BBC हिंदी Updated Wed, 06 Jun 2018 03:23 PM IST
विज्ञापन
These are Ten dangerous volcanoes of the world
- फोटो : BBC
ज्वालामुखी सोये हुए दानव की तरह होते हैं। कभी-कभी ही जागते हैं और जब जागते हैं तो आसपास के लोगों पर कहर बरपा कर फिर शांत हो जाते हैं। 

दुनिया में कई ऐसे ज्वालामुखी हैं। सिर्फ लातिन अमरीका में ही ऐसे दर्जनों सक्रिय ज्वालामुखी हैं, लेकिन इन में से कुछ बहुत ही खतरनाक हैं।

ये ज्वालामुखी या तो समय-समय पर भड़कते रहते हैं या फिर इनकी विनाशकारी क्षमता इन्हें खतरनाक श्रेणी में रखती है।

ग्वाटेमाला में हुआ ज्वालामुखी विस्फोट इसका ताजा उदाहरण है। इस घटना में 75 से लोगों की मौत हुई है और 200 से ज्यादा लोग लापता है।

इस ज्वालामुखी विस्फोट से करीब 17 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। तो चलिए जानते हैं दुनिया के दस खतरनाक ज्वालामुखी के बारे में...
 

पोपोकटेपेटल, मैक्सिको

These are Ten dangerous volcanoes of the world
पोपोकटेपेटल, मैक्सिको - फोटो : BBC
यह ज्वालामुखी 5,452 मीटर ऊंचा है और अत्यधिक सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक है। यही कारण है कि इसकी मॉनिटरिंग लगातार की जाती है।

यह मैक्सिको सिटी से दक्षिणपूर्व में करीब 70 किलोमीटर दूर है। अगर यह विस्फोट हुआ तो करीब 2.5 करोड़ लोग प्रभावित होंगे।

साल 1994 के बाद यह सक्रिय हो गया है। इससे राख और लावा निकलते रहते हैं।

साल 2016 में राखों का धुंध तीन किलोमीटर तक ऊपर उठा था, जिसके बाद प्यूएबला राज्य में अलर्ट जारी किया गया था

कोलिमा ज्वालामुखी, मैक्सिको

These are Ten dangerous volcanoes of the world
कोलिमा ज्वालामुखी, मैक्सिको - फोटो : BBC
यह माना जाता है कि यह मैक्सिको का सबसे सक्रिय ज्वालामुखी है। हाल के सालों में यह समय-समय पर राख और धुआ छोड़ता रहा है।

इसकी ऊंचाई 3280 मीटर है और जलिस्को और कोलिमा की सीमा पर स्थित है। 2015 और 2016 में इसके राखों के फव्वारे की वजह आसपास के इलाके खाली करा दिए गए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

तुरीआल्बा ज्वालामुखी, कोस्टा रिका

These are Ten dangerous volcanoes of the world
तुरीआल्बा ज्वालामुखी, कोस्टा रिका - फोटो : BBC
कोस्टा रिका के बीचों बीच ये ज्वालामुखी स्थित है। यह कैलिफोर्निया के सैन जोस शहर के करीब 60 किलोमीटर दूर है। सितंबर 2016 में इससे भयानक विस्फोट हुआ था, जिसके बाद आसपास के शहरों पर राख के बादल छा गए थे।

ये विस्फोट इस ज्वालामुखी का कई दशकों में सबसे बड़ा विस्फोट माना जाता है। तब से इस ज्वालामुखी से धुआं, राख और गरम पदार्थों का उत्सर्जन होता रहा है। 
विज्ञापन

ग्लैरस, कोलंबिया

These are Ten dangerous volcanoes of the world
ग्लैरस, कोलंबिया - फोटो : BBC
यह कोलंबिया का सबसे सक्रिय ज्वालामुखी माना जाता है। यह नरिनो में स्थित है।

1993 में हुए हल्के विस्फोट में वैज्ञानिकों के एक समूह और पर्यटकों की मौत हो गई थी। ये सभी ज्वालामुखी के क्रेटर के अंदर थे।

बीते सालों में इसमें छोटे-मोटे विस्फोट होते रहे हैं और राख, धुआं निकलते रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed