फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विदेशों में भी बज रहा धोनी के नाम का डंका, क्रिकेट आयरलैंड ने टिकट पर छपवाई माही की फोटो

Wed, 06 Jun 2018 02:57 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 06 Jun 2018 02:57 PM IST
विज्ञापन
Cricket Ireland printed MS Dhoni picture on tickets of India vs Ireland

देश में महेंद्र सिंह धोनी के फैंस की कमी नहीं। माही के नाम से मशहूर हुए धोनी को अब उनके दीवाने 'थाला' के नाम से पुकारते हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स को आईपीएल 2018 का खिताब दिलाने के बाद तो उनके दीवानगी दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है, लेकिन ऐसा सिर्फ भारत में नहीं बल्कि विदेश में भी हो रहा है।

Cricket Ireland printed MS Dhoni picture on tickets of India vs Ireland
इसे धोनी की लोकप्रियता का आलम ही कहेंगे कि क्रिकेट आयरलैंड ने अपने देश में क्रिकेट को प्रमोट करने और स्टेडियम तक दर्शक पहुंचाने के लिए धोनी के नाम का सहारा ले डाला। दरअसल, टीम इंडिया आयरलैंड दौरे पर दो टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी। अब क्रिकेट आयरलैंड इन मैचों को सफल बनाने के लिए धोनी के नाम का इस्तेमाल कर रहा है। 
Cricket Ireland printed MS Dhoni picture on tickets of India vs Ireland
क्रिकेट आयरलैंड ने दर्शकों को लुभाने और टिकट बिक्री के लिए महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा, एमएस धोनी आ रहे हैं और आप उन्हें 27 जून 2018 को मलाहाइड में खेलता देख सकते हैं। बता दें कि दोनों टी-20 मुकाबला मालाहाइड में 27 और 29 जून को खेले जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Cricket Ireland printed MS Dhoni picture on tickets of India vs Ireland
- फोटो : BCCI
आईपीएल में चेन्नई को चैंपियन बनाने के बाद धोनी इन दिनों आराम कर रहे हैं। आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से क्रिकेट में उनकी वापसी को लेकर फैंस के बीच उत्साह देखते ही बन रहा है। सीएसके के चैंपियन बनने में धोनी का बल्ला जमकर गरजा था, उन्होंने इस सीजन के 16 मैचों में 75.83 की औसत से 455 रन बनाए, जिसमें तीन अर्धशतक भी शामिल थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed