{"_id":"5e57d1f48ebc3ef3f60e5238","slug":"the-world-set-free-book-by-hg-wells-that-made-the-atom-bomb","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"106 साल पुरानी वो काल्पनिक किताब, जिसकी वजह से बना परमाणु बम","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
106 साल पुरानी वो काल्पनिक किताब, जिसकी वजह से बना परमाणु बम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्या आपको पता था कि परमाणु बम की परिकल्पना सबसे पहले अंग्रेजी भाषा के साहित्यकार एचजी वेल्स ने की थी? यही सच है। साल 1914 में एचजी वेल्स की किताब 'द वर्ल्ड सेट फ्री' प्रकाशित हुई। इसमें उन्होंने यूरेनियम से बनने वाले एक ऐसे बम की परिकल्पना की थी जो अनंत काल तक फटता ही रहेगा। कल्पना की गई थी कि इस बम की ताकत भी असीमित होगी।
2 of 7
नागासाकी पर परमाणु बम गिराने वाला विमान (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Social media
वेल्स ने तो यहां तक सोच लिया था कि इसे हवाई जहाज से जमीन पर गिराया जाएगा। पर वेल्स ने शायद यह नहीं सोचा था कि उनके एक दोस्त विंस्टन चर्चिल और भौतिक शास्त्र के एक वैज्ञानिक लियो स्जिलर्ड उनकी परिकल्पना को सच्चाई में बदल देंगे। उस समय यह माना जाता था कि ठोस पदार्थ बहुत ही छोटे छोटे कणों से बना होता है। साइंस म्यूजियम के क्यूरेटर एंड्र्यू नैहम का कहना है, 'जब यह साफ हो गया कि रदरफोर्ड के परमाणु में सघन न्यूक्लीयस है, तो यह समझा गया कि वह एक स्प्रिंग की तरह है।'
3 of 7
एचजी वेल्स
- फोटो : Social media
एचजी वेल्स नई-नई खोजों से काफी प्रभावित थे। यह भी देखा गया कि वे आने वाले आविष्कारों के बारे में पहले से ही अनुमान लगा लेते थे, जो कई बार सही साबित होते थे। ब्रिटिश राजनेता चर्चिल ने एचजी वेल्स के नोट्स पढ़े और बहुत ही प्रभावित हुए। वे खुद भी साहित्यकार थे। उन्होंने वेल्स से मुलाकात भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
एचजी वेल्स की किताब 'द वर्ल्ड सेट फ्री'
- फोटो : Social media
नारंगी के आकार के परमाणु बम के बारे में सबसे पहले सोचने का श्रेय ग्राहम फार्मलो को है, लेकिन यह एचजी वेल्स की किताब से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ था। ब्रितानी वैज्ञानिकों ने 1932 में परमाणु को विखंडित करने में कामयाबी हासिल कर ली, हालांकि उस समय भी ज्यादातर लोग यह मानते थे कि इससे बहुत बड़े पैमाने पर ऊर्जा नहीं निकल सकती है।
विज्ञापन
5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
उसी साल हंगरी के वैज्ञानिक लियो स्जिलर्ड ने वेल्स की किताब 'द वर्ल्ड सेट फ्री' पढ़ी थी। उन्होंने इस पर यकीन किया कि परमाणु के विखंडन से बहुत बड़े पैमाने पर ऊर्जा निकल सकती है। उन्होंने इस पर एक लेख भी लिखा, जो वेल्स के विचारों के बहुत ही नजदीक था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।