फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

104 साल पहले की वो खौफनाक घटना, जब एक हाथी को सरेआम दे दी गई थी फांसी

Mon, 16 Mar 2020 05:54 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 16 Mar 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
The town that hanged an elephant a macabre story of murder and revenge
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

किसी जघन्य अपराध के लिए इंसानों को तो फांसी देने की बात आपने सुनी होगी, लेकिन क्या कभी ऐसा सुना है कि किसी हाथी को फांसी पर लटकाया गया हो। जी हां, यह सुनने में तो बड़ा अजीब लगता है, लेकिन आज से 104 साल पहले अमेरिका में कुछ ऐसा ही हुआ था। आज के समय में ऐसी किसी घटना को भले ही हम जानवरों के प्रति क्रूरता कहें, लेकिन उस समय अमेरिका में बड़ी संख्या में लोगों ने हाथी को फांसी दिए जाने का समर्थन किया था। 

The town that hanged an elephant a macabre story of murder and revenge
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ये खौफनाक या यूं कहें कि क्रूर घटना 13 सितंबर 1916 की है, जब अमेरिका के टेनेसी राज्य में दो हजार से ज्यादा लोगों के बीच मैरी नाम के हाथी को फांसी पर लटका दिया गया था। इसके पीछे की वजह बेहद ही अजीब थी, जिसके बारे में जानकर आपको भी हैरानी होगी। 

The town that hanged an elephant a macabre story of murder and revenge
सर्कस में हाथी - फोटो : Social media

दरअसल, चार्ली स्पार्क नाम का एक व्यक्ति टेनेसी में 'स्पार्क्स वर्ल्ड फेमस शो' नाम का एक सर्कस चलाता था। उस सर्कस में कई जानवर थे, जिसमें मैरी नाम का एक एशियाई हाथी भी था। उसका वजन करीब पांच टन था। मैरी उस सर्कस का मुख्य आकर्षण था। कहते हैं कि एक दिन मैरी के महावत ने किसी कारणवश सर्कस छोड़ दिया, जिसके बाद आनन-फानन में उसकी जगह पर एक दूसरे महावत को रखा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
The town that hanged an elephant a macabre story of murder and revenge
मैरी नाम का हाथी - फोटो : Social media

अब चूंकि नए महावत को मैरी हाथी के बारे में कुछ ज्यादा जानकारी नहीं थी और ना ही मैरी ने उस महावत के साथ ज्यादा समय बिताया था, इसलिए मैरी को कंट्रोल करने में महावत को परेशानी हो रही थी। लेकिन इसी बीच एक दिन सर्कस के प्रमोशन के लिए शहर में परेड का आयोजन किया गया, जिसमें मैरी समेत सारे जानवर और सर्कस के सभी कलाकार शामिल हुए। शहर के बीचों-बीच परेड निकाली गई। इस दौरान रास्ते में मैरी को कुछ खाने की चीज दिखी, जिसके लिए वह तेजी से आगे बढ़ने लगा। 

विज्ञापन
The town that hanged an elephant a macabre story of murder and revenge
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अब नए महावत ने मैरी रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन वह नहीं रूका। इस दौरान महावत ने उसके कान के पीछे भाला मारा, जिससे हाथी तिलमिला उठा और गुस्से में उसे नीचे पटक दिया और उसके ऊपर अपना भारी-भरकम पैर रख दिया, जिससे महावत की मौत हो गई। यह घटना देख कर लोग इधर-उधर भागने लगे। वहीं कुछ लोगों ने हाथी को मार डालने के नारे लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि उस समय तो यह मामला शांत हो गया, लेकिन अगले दिन के अखबारों में इस घटना को प्रमुखता से छापा गया, जिसके बाद घटना पूरे शहर में तेजी से फैल गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed