Viral Video: खुद की मौत के ऊपर ही जा बैठा चूहा, सांप की फन पर कुंडली मार कर बैठा, फिर हुआ कुछ ऐसा कि...
Viral Video: आमतौर पर हम जानते हैं कि सांप चूहों को बहुत आसानी से शिकार बना लेते हैं। सांपों की पसंदीदा लिस्ट में चूहे ऊपर होते हैं और जब भी मौका मिलता है, वे बिना किसी झिझक के चूहों को निगल जाते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंटरनेट की दुनिया में रोज कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जो हमारी सोच से कहीं आगे होता है। कई बार ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो चौंका देने वाले होते हैं और जिन्हें देखकर एक पल को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। हाल ही में ऐसा ही एक अनोखा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक चूहे की चालाकी ने सभी को हैरान कर दिया है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
आमतौर पर हम जानते हैं कि सांप चूहों को बहुत आसानी से शिकार बना लेते हैं। सांपों की पसंदीदा लिस्ट में चूहे ऊपर होते हैं और जब भी मौका मिलता है, वे बिना किसी झिझक के चूहों को निगल जाते हैं। लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें शिकार बनने जा रहा चूहा खुद ही खेल पलट देता है।
जान बचाने के लिए चुहे सांप के फन की सवारी की, दिलचस्प वीडियो हुआ वायरल pic.twitter.com/ora6z8ZMtt
— Shikhar Baranwal🇮🇳 (@Shikhar_India) July 12, 2025
सांप के फन पर बैठा चूहा
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब चूहे पर संकट आता है तो वह जान बचाने के लिए ऐसा कदम उठाता है जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। चूहा तेजी से उछलकर सीधा सांप के फन पर चढ़ जाता है। उसकी यह हरकत इतनी अलग होती है कि सांप पूरी तरह से गड़बड़ा जाता है। फन पर चूहा चढ़ने की वजह से सांप को आसपास कुछ भी दिखाई नहीं देता और वह असहज हो जाता है। वहीं दूसरी तरफ चूहा ऐसा व्यवहार करता है मानो उसे बिल्कुल अंदाजा ही नहीं कि वो कितने खतरनाक पल में है।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस चौंकाने वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @Shikhar_India नाम के एक यूजर ने शेयर किया है। वीडियो पोस्ट होते ही वायरल हो गया। अब तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों ने इसे लाइक भी किया है। यूजर्स इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और चूहे की चालाकी पर हैरानी जता रहे हैं। एक यूजर ने हंसते हुए लिखा, “ये चूहा तो मास्टरमाइंड निकला।” वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “भाई, ये तो अपनी मौत से खेलने निकला है।” किसी तीसरे ने मजाक में लिखा, “ऐसी हरकत कौन करता है भाई? ये तो खतरों का खिलाड़ी है।” इस छोटे से वीडियो ने दिखा दिया कि कभी-कभी समझदारी और साहस से बड़ा से बड़ा शिकारी भी मात खा सकता है। चूहे की इस चालाकी भरी हरकत ने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींचा है और यह वीडियो अब एक चर्चा का विषय बन चुका है।