फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इतिहास का वो भयानक युद्ध, जब 20 साल में मारे गए 30 लाख से ज्यादा लोग

Tue, 16 Jun 2020 10:58 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 16 Jun 2020 10:58 AM IST
विज्ञापन
The most terrible war in history Vietnam War
वियतनाम युद्ध के दौरान की एक तस्वीर - फोटो : Social media

इतिहास में कई ऐसे भयानक युद्ध हुए हैं, जिनमें लाखों लोगों की मौतें हुई हैं। एक ऐसे ही युद्ध की शुरुआत आज से करीब 65 साल पहले हुई थी, जिसे वियतनाम युद्ध के नाम से जाना जाता है। वियतनाम युद्ध शीतयुद्ध काल में वियतनाम, लाओस और कंबोडिया की धरती पर लड़ी गई एक भयंकर लड़ाई का नाम है। लगभग 20 साल तक चली यह लड़ाई साल 1955 में शुरू हुई थी, जो 1975 में जाकर खत्म हुई। यह युद्ध उत्तरी वियतनाम और दक्षिण वियतनाम की सरकार के बीच लड़ा गया था। इसे 'द्वितीय हिंद-चीन युद्ध' भी कहा जाता है। 

The most terrible war in history Vietnam War
वियतनाम युद्ध के दौरान की एक तस्वीर - फोटो : Social media

इस भीषण युद्ध में एक तरफ चीनी जनवादी गणराज्य और अन्य साम्यवादी देशों से समर्थन प्राप्त उत्तरी वियतनाम की सेना थी तो दूसरी तरफ अमेरिका और मित्र देशों के साथ कंधे से कंधा मिला कर लड़ रही दक्षिणी वियतनाम की सेना। यह युद्ध और भी भयानक तब हो गया था जब लाओस जैसे छोटे से देश ने उत्तरी वियतनाम की सेना को अपनी धरती पर लड़ाई के लिए इजाजत दे दी। इससे अमेरिका पूरी तरह बौखला गया और उसे सबक सिखाने के लिए हवाई हमले की योजना बनाई। 

The most terrible war in history Vietnam War
वियतनाम युद्ध के दौरान की एक तस्वीर - फोटो : Social media

अमेरिकी वायुसेना ने दक्षिण पूर्व एशिया के इस छोटे से देश लाओस पर इतने बम गिराए कि कहा जाता है कि लाओस का भविष्य बारूद के ढेर के नीचे दबा हुआ है। कहते हैं कि अमेरिका ने साल 1964 से लेकर 1973 तक पूरे नौ साल लाओस में हर आठ मिनट में बम गिराए थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने प्रतिदिन दो मिलियन डॉलर (आज के हिसाब से करीब 15 करोड़ रुपये) सिर्फ और सिर्फ लाओस पर बमबारी करने में ही खर्च किए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
The most terrible war in history Vietnam War
वियतनाम युद्ध के दौरान की एक तस्वीर - फोटो : Social media

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1964 से 1973 तक अमेरिका ने लगभग 260 मिलियन यानी 26 करोड़ क्लस्टर बम वियतनाम पर दागे थे, जो कि इराक के ऊपर दागे गए कुल बमों से 210 मिलियन यानी 21 करोड़ अधिक हैं। एक अनुमान के मुताबिक, इस भीषण युद्ध में 30 लाख से भी अधिक लोग मारे गए थे, जिसमें 50 हजार से अधिक अमेरिका सैनिक भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
The most terrible war in history Vietnam War
वियतनाम युद्ध के दौरान की एक तस्वीर - फोटो : Social media

कई लोगों का मानना है कि इस युद्ध में अमेरिका की हार हुई थी। हालांकि कई विशेषज्ञों का मानना है कि 20 साल तक चले इस भीषण युद्ध में किसी की भी जीत नहीं हुई। युद्ध की वजह से अमेरिकी सरकार को अपने ही लोगों और अंतरराष्ट्रीय दबाव का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद वह युद्ध से पीछे हट गया था। साल 1973 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने अपनी सेना वापस बुला ली थी। उसके बाद कम्युनिस्ट मित्रों द्वारा समर्थित उत्तरी वियतनाम की सेना ने देश के सबसे बड़े शहर साइगोन पर कब्जा जमा लिया और इसी के साथ साल 1975 में युद्ध खत्म हो गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed