फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The mare ran away with the groom before the bride even the baraatis were left stunned Video goes Viral

Viral Video: दुल्हन से पहले घोड़ी दूल्हे को लेकर भाग गई, बरातियों की भी फटी रह गई आंखें, देखें मजेदार वीडियो

Wed, 25 Jun 2025 11:32 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 25 Jun 2025 11:32 AM IST
सार

Viral Video: इस वीडियो में एक दूल्हा घोड़ी पर बैठा नजर आता है। वह पूरी तरह से दूल्हे की ड्रेस में सजा हुआ है और उसके चारों तरफ बरातियों की भीड़ लगी हुई है। डीजे पर तेज म्यूजिक चल रहा है, ढोल वाले भी वहां मौजूद हैं और सब लोग शादी के जश्न में मस्त हैं।

विज्ञापन
The mare ran away with the groom before the bride even the baraatis were left stunned Video goes Viral
दुल्हन से पहले घोड़ी दूल्हे को लेकर भाग गई - फोटो : एक्स@Guruji___

विस्तार

आजकल हर किसी के पास स्मार्टफोन होता है और इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि लोग कोई भी मजेदार या अनोखी चीज होते ही उसे अपने फोन में रिकॉर्ड कर लेते हैं। जब भी कुछ अलग या दिलचस्प दिखता है, लोग तुरंत कैमरा ऑन कर देते हैं और उस पल को कैद कर लेते हैं। कई बार ये वीडियो इतने मजेदार होते हैं कि सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। ऐसा ही एक शादी का वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर खूब चर्चा में है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो में एक दूल्हा घोड़ी पर बैठा नजर आता है। वह पूरी तरह से दूल्हे की ड्रेस में सजा हुआ है और उसके चारों तरफ बरातियों की भीड़ लगी हुई है। डीजे पर तेज म्यूजिक चल रहा है, ढोल वाले भी वहां मौजूद हैं और सब लोग शादी के जश्न में मस्त हैं। तभी दो लोग वहां एक खाट लेकर आते हैं और उसे खड़ा कर देते हैं। सब कुछ ठीक चल रहा होता है कि अचानक कोई एक जोरदार पटाखा चला देता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


घोड़ी दूल्हे को उड़ा ले गई
पटाखे की तेज आवाज सुनकर घोड़ी डर जाती है और बिना कुछ सोचे-समझे भाग जाती है। घोड़ी की पीठ पर बैठा दूल्हा भी उसी के साथ भाग जाता है। यह देख वहां मौजूद सारे लोग हैरान रह जाते हैं और कोई कुछ नहीं कर पाता। सब लोग बस घोड़ी को दूर भागते हुए देखते रह जाते हैं।


वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @Guruji___ नाम के एक यूजर ने शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "दूल्हा दुल्हन को ले जाने से पहले ही घोड़ी दूल्हे को लेकर भाग गई।" यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है और हजारों लोग इसे देख चुके हैं। लोग इस वीडियो को देखकर हंस-हंस कर लोटपोट हो रहे हैं। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह वीडियो किस जगह का है और कब का है। लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रखा है। कई लोग इस पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं और इसे सबसे फनी शादी का वीडियो बता रहे हैं।

सही समय पर करें कैमरा ऑन
इस वीडियो से एक बात तो साफ है कि अगर आपके पास मोबाइल फोन है तो कोई भी पल आप मिस नहीं कर सकते। कभी-कभी ऐसी घटनाएं हो जाती हैं जो पूरी दुनिया में मशहूर हो जाती हैं, बस आपको सही समय पर कैमरा ऑन करना आना चाहिए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed