फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   the man was teased so much on his wife name that he was about to jump from the roof video viral

Viral Video: 'भाई तुम्हारी पत्नी तो बहुत सुंदर है', बीवी के नाम पर इतना चिढ़ाया कि छत से कूदने वाला था शख्स

Fri, 30 May 2025 11:12 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 30 May 2025 11:12 AM IST
सार

Viral Video: इस घटना का 11 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह आदमी एक ऊंची छत के कोने पर बैठा हुआ नजर आ रहा है। उसे उसकी पत्नी की सुंदरता के कारण लोग चिढ़ाते थे । कहते थे कि उसे तो उससे ज्यादा सुंदर बीवी मिल गई है।

विज्ञापन
the man was teased so much on his wife name that he was about to jump from the roof video viral
पत्नी के नाम पर इतना चिढ़ाया कि छत से कूदने वाला था शख्स - फोटो : एक्स@SachinGuptaUP

विस्तार

हमारे समाज में अभी भी कई ऐसी सोचें जिंदा हैं जो लोगों की जिंदगी को मुश्किल बना देती हैं। लोग अपनी तरक्की या भविष्य की बजाय दूसरों की जिंदगी पर ध्यान देने में ज्यादा लगे रहते हैं। उत्तर प्रदेश के बरेली से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक आदमी को सिर्फ इसलिए ताना मारा गया क्योंकि उसकी पत्नी खूबसूरत है। लोगों के बार-बार मजाक उड़ाने से परेशान होकर वह व्यक्ति इतना दुखी हो गया कि छत पर चढ़कर आत्महत्या करने की कोशिश करने लगा। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन

 
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस घटना का 11 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह आदमी एक ऊंची छत के कोने पर बैठा हुआ नजर आ रहा है। उसे उसकी पत्नी की सुंदरता के कारण लोग चिढ़ाते थे । कहते थे कि उसे तो उससे ज्यादा सुंदर बीवी मिल गई है। इन बातों से परेशान होकर उसने जान देने की ठान ली।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


व्यक्ति को चिढ़ाना पड़ा भारी
वीडियो में दिखाई देता है कि पास वाली छत पर पुलिस और एक दूसरा आदमी उसे समझाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं नीचे काफी लोग जमा होकर यह सब देख रहे हैं। अच्छी बात यह रही कि पुलिस उसे समझाने में सफल रही और वह सकुशल नीचे उतर आया। यह घटना हमारे समाज की सोच पर बड़ा सवाल उठाती है। क्या अब भी लोग दूसरों की निजी जिंदगी में दखल देना बंद नहीं कर सकते?

यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर @SachinGuptaUP नाम के यूजर ने शेयर किया। उन्होंने लिखा, "बरेली में एक युवक छत पर चढ़ गया क्योंकि लोग उसे ताना मारते थे कि उसकी बीवी उससे ज्यादा सुंदर है। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या की धमकी दी। कई घंटों की मेहनत के बाद पुलिस ने उसे नीचे उतारा।" वीडियो को अब तक 86 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 600 से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। पोस्ट पर 40 से ज्यादा कमेंट भी आ चुके हैं। कुछ लोग इस घटना को गंभीरता से ले रहे हैं और समाज की सोच को गलत बता रहे हैं। वहीं कुछ लोग इस पर मजाक भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "दूसरे की खुशी लोगों से देखी नहीं जाती।" एक और ने कहा, "दुनिया में गजब गजब लोग हैं।"


डिप्रेशन में चला गया था शख्स
कई यूजर्स का मानना है कि उस आदमी को खुश होना चाहिए था कि लोग उसकी पत्नी से जलते हैं, लेकिन वह खुद ही डिप्रेशन में चला गया। इस घटना से यह बात साफ हो जाती है कि मानसिक तनाव और समाज की बातें आज भी किसी की जिंदगी पर गहरा असर डाल सकती हैं। जरूरी है कि हम दूसरों की जिंदगी में दखल देना बंद करें और एक-दूसरे की भावनाओं की इज्जत करें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed