फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The lioness was snatching the prey from the snake while fighting luck favoured the eagle both kept watching

Viral Video: सांप से उसका शिकार छीन रही थी शेरनी, लड़ते-लड़ते किस्मत ने दे दिया बाज का साथ, देखते रह गए दोनों

Thu, 28 Aug 2025 10:21 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 28 Aug 2025 10:21 AM IST
सार

Viral Video: आम तौर पर जंगल में शेरनी को सबसे खतरनाक शिकारी माना जाता है। वह बड़ी आसानी से अपने शिकार को दबोच लेती है और उसे बचने का कोई मौका नहीं देती। लेकिन कहते हैं ना कि जिंदगी में किस्मत भी बहुत मायने रखती है।

विज्ञापन
The lioness was snatching the prey from the snake while fighting luck favoured the eagle both kept watching
सांप से खाना छीन रही थी शेरनी - फोटो : एक्स@SanUvacha

विस्तार

जंगल की दुनिया बहुत अलग होती है। यहां हर पल कुछ भी घट सकता है। कौन किस पर हमला कर दे और कौन किसका शिकार बन जाए यह पहले से कोई नहीं जान सकता। यही वजह है कि जब जंगल के वीडियो सोशल मीडिया पर आते हैं तो लोग उन्हें बड़े ध्यान से देखते हैं और खूब शेयर भी करते हैं। हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसमें शिकार और शिकारी के बीच ऐसी जंग देखने को मिली, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। तो आज की इस खबर में हम भी आपको एक ऐसे ही वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
आम तौर पर जंगल में शेरनी को सबसे खतरनाक शिकारी माना जाता है। वह बड़ी आसानी से अपने शिकार को दबोच लेती है और उसे बचने का कोई मौका नहीं देती। लेकिन कहते हैं ना कि जिंदगी में किस्मत भी बहुत मायने रखती है। सिर्फ इंसानों के लिए ही नहीं, बल्कि जानवरों के लिए भी। इस वीडियो में यही साफ दिखाई देता है। यहां एक बाज की मौत लगभग तय थी। उसे ब्लैक मांबा नामक जहरीले सांप ने दबोच लिया था और तभी वहां शेरनियां भी पहुंच गईं। लेकिन बाज की किस्मत इतनी अच्छी थी कि आखिर में उसकी जान बच गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


शेरनी ने जहरीले सांप से दबोचा उसका शिकार
वीडियो में देखा जा सकता है कि ब्लैक मांबा किसी तरह ईगल को पकड़ लेता है। उसका जहर इतना खतरनाक होता है कि एक बार काट ले तो शिकार का बचना लगभग नामुमकिन होता है। इसी दौरान वहां दो शेरनियां पहुंच जाती हैं। वे सोचने लगती हैं कि अगर बाज हाथ आ गया तो उनके लिए आसान शिकार होगा। उत्सुकता में शेरनियां धीरे-धीरे बाज और सांप के करीब पहुंचती हैं।

सांप ने भी लड़ी लड़ाई
शेरनी को पास आता देख सांप तुरंत सीधा खड़ा हो जाता है। लेकिन वह बाज को छोड़े बिना ही शेरनी पर हमला करने लगता है। शेरनी भी पीछे हटने वाली नहीं थी। वह बार-बार अपने पंजों से सांप पर वार करती रही। कुछ देर तक बाज सांप की पकड़ में तड़पता रहा और शेरनियां मौके की तलाश करती रहीं।आखिरकार हालात ऐसे बने कि सांप थक गया और ईगल को छोड़ दिया। जैसे ही बाज को आजादी मिली, उसने मौका पाकर अपने पंख फैलाए और उड़ने की कोशिश की। लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। बाज को छोड़ने के बाद शेरनी ने उसे पकड़ने की कोशिश की। मौत के मुंह से बचकर निकले ईगल ने भी हार नहीं मानी। उसने अपने पंख फैलाकर शेरनी के सामने रौद्र रूप दिखाया और जोर से फड़फड़ाने लगा। इससे शेरनी भी थोड़ी सहम गई और तभी बाज उड़कर वहां से निकल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed