फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The Italian Town That Built Its Own Sun artificial sun italy viganella giant mirrors history

इस गांव के लोगों ने बना लिया अपना सूरज, महीनों तक नहीं रहती थी धूप, जानिए कैसे किया इतना बड़ा काम

Sun, 14 Jan 2024 05:34 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 14 Jan 2024 05:34 PM IST
सार

दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जहां पर कई दिनों तक सूरज की रोशनी पहुंचती है। अब ऐसे ही एक गांव के लोगों को सूरज की धूप नहीं पहुंची, तो इसका हल ढूंढ लिया।

विज्ञापन
The Italian Town That Built Its Own Sun artificial sun italy viganella giant mirrors history
The Italian Town That Built Its Own Sun artificial sun - फोटो : iStock

विस्तार

दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जहां पर कई दिनों तक सूरज की रोशनी पहुंचती है। अब ऐसे ही एक गांव के लोगों को सूरज की धूप नहीं पहुंची, तो इसका हल ढूंढ लिया। इस गांव के लोगों के अपना खुद का सूरज बना लिया। यह गांव में इटली में स्थित है, जिसने यह कार्य किया है। गांव के लोगों ने अपना आर्टिफिशियल सूरज बनाया है।

विज्ञापन


दरअसल, इटली के इस गांव में सूरज उगता था, लेकिन कुछ जगहों पर सूरज की रोशनी नहीं पहुंची थी। इसकी वजह से गांव के लोग परेशान रहते थे। लोगों ने इसका ऐसा जुगाड़ निकाला जिसे देखकर कहा जा सकता है कि उन्होंने अपना सूरज बना लिया है।  स्विट्जरलैंड और इटली के बीच विगनेला गांव स्थित है। यहां पर 11 नवंबर से 2 फरवरी के बीच सूरज की रोशनी बहुत कम पहुंचती है। 
विज्ञापन


जानिए कैसे बनाया नकली सूरज?

पहाड़ों के बीच बसे विगनेला गांव में ढाई महीने सूरज की सीधी रोशनी नहीं पहुंचती थी। यहां पर 11 नवंबर से दो फरवरी के बीच सूरज नहीं दिखाई देता था। इस गांव की कुल आबादी 200 है। यह सिलसिला सदियों से चला आ रहा है। साल 2005 में विगनेला के मेयर पियरफ्रैंको मिडाली की मदद से लगभग 1 करोड़ रुपये इकट्ठा किए गए। इसके बाद गांव के सामने के पहाड़ पर बहुत बड़े शीशे को लगाने की शुरुआत की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अजब-गजब: दुनिया की पांच रहस्यमयी जगहें, जहां पर्यटकों के जाने पर है रोक, जानिए क्या है वजह


कैसे मिलती है सूरज की रोशनी?

गांव वालों ने नवंबर 2006 तक 40 वर्ग मीटर का एक शीशा पहाड़ के लगाया, जो 1100 मीटर की ऊंचाई पर स्थित था। शीशे पर सूरज की रोशनी पड़ी, जिसे गांव की तरफ रिफ्लेक्ट किया गया। शीशे का आकार बड़ा होने की वजह से दिसंबर 2006 में पहली बार पूरे गांव को रोशनी मिली।

अजब-गजब: सांप का खून पीते हैं चीन के लोग, जहर से क्यों नहीं होती है मौत? जानिए क्या कहता है विज्ञान

शीशे के एंगल को इस तरह सेट किया गया रोशनी से गांव के चर्च के सामने मौजूद चौक पर धूप पहुंचे। यह एक कंप्यूटराइज्ड शीशा है, जो पूरे दिन सूरज की चाल को फॉलो करता है और घूमता रहता है। इस शीशे से करीब 6 घंटे गांव के एक इलाके को रोशनी मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed