फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The grooms friends gave such a gift to the bride that the girl blushed with shame Video goes viral on Internet

Viral Video: दूल्हे के दोस्तों ने दुल्हन को दिया ऐसा गिफ्ट की शर्म से लाल हुई लड़की, मुंह छुपाने लगा लड़का

Mon, 09 Jun 2025 11:28 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 09 Jun 2025 11:28 AM IST
सार

Viral Video: वीडियो में नजर आता है कि दूल्हा और दुल्हन शादी के मंच पर खड़े हैं और आए हुए मेहमानों से मिल रहे हैं। तभी दूल्हे के कुछ खास दोस्त मंच पर पहुंचते हैं और उन्हें एक ऐसा तोहफा देते हैं जिसे देखकर दुल्हन शर्मा जाती है और दूल्हा भी शर्म से हंसने लगता है।

विज्ञापन
The grooms friends gave such a gift to the bride that the girl blushed with shame Video goes viral on Internet
दूल्हे के दोस्तों ने दिए दुल्हन को शानदार गिफ्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @epic.insta.daily

विस्तार

शादियों में जब दोस्त मस्ती के मूड में होते हैं, तो समझ लीजिए कुछ न कुछ ऐसा जरूर होगा जो या तो सबको हंसा देगा या दूल्हा-दुल्हन को शर्मिंदा कर देगा। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों जबर्दस्त तरीके से वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे के दोस्तों की शरारत ने शादी की पूरी महफिल में हंसी का तड़का लगा दिया। यही नहीं, दूल्हे के दोस्तों की इस हरकत को देखकर दुल्हन भी शर्मा गई। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में नजर आता है कि दूल्हा और दुल्हन शादी के मंच पर खड़े हैं और आए हुए मेहमानों से मिल रहे हैं। तभी दूल्हे के कुछ खास दोस्त मंच पर पहुंचते हैं और उन्हें एक ऐसा तोहफा देते हैं जिसे देखकर दुल्हन शर्मा जाती है और दूल्हा भी शर्म से हंसने लगता है। गिफ्ट में दुल्हन के हाथ में एक बच्चे की दूध की बोतल थमा दी जाती है और दूल्हे को दिया जाता है एक झुनझुना। इसके साथ ही उनके हाथों में एक बड़ा पोस्टर भी होता है, जिसमें दो छोटे बच्चों की तस्वीरें लगी होती हैं और लिखा होता है, "रुको जरा, 9 महीने में हम भी आ रहे हैं।" ये देखकर वहां मौजूद हर कोई जोर-जोर से हंसने लगता है, जबकि दुल्हन मुस्कराते हुए शर्म से मुंह छुपा लेती है। दूल्हा भी अपनी हंसी रोकने की नाकाम कोशिश करता नजर आता है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Epic Insta Daily (@epic.insta.daily)

विज्ञापन
विज्ञापन



यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शंस
यह मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर @epic.insta.daily नाम के एक पेज से शेयर किया गया है। वीडियो जैसे ही अपलोड हुआ, वैसे ही इंटरनेट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं। कुछ लोगों ने इसे दोस्तों की बेहतरीन मस्ती बताया, तो कई यूजर्स ने कहा कि ऐसे दोस्त हर शादी में जरूरी होने चाहिए। एक यूजर ने कमेंट किया, "ये तोहफा देख कर दुल्हन का रिएक्शन सबसे शानदार था।" वहीं एक और यूजर ने लिखा, "मेरी शादी में भी दोस्तों ने कुछ ऐसा ही किया था और वो पल आज भी याद आता है।" तीसरे यूजर का कहना था, "ऐसे दोस्त जिंदगी को रंगीन बना देते हैं, जो हर मौके पर हंसी बिखेर देते हैं।" लोगों का कहना है कि इस वीडियो ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि दोस्त अगर शरारती हों तो वे किसी भी आम मौके को खास बना सकते हैं। खासकर शादी जैसे जीवन के महत्वपूर्ण दिन को, जहां एक हल्की सी मस्ती लंबे समय तक यादों में ताजा बनी रहती है।





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed