फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The grooms friends gave a wonderful dance performance on the song Uyi Amma Video goes viral

Viral Video: 'उई अम्मा' गाने पर दूल्हे के दोस्तों ने दिया गजब का डांस परफॉर्मेंस, लूट ली पूरी महफिल

Fri, 23 May 2025 03:37 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 23 May 2025 03:37 PM IST
सार

Viral Video: इस समय इंस्टाग्राम पर एक वीडियो ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, जिसमें छह लड़कों का एक ग्रुप अपने दोस्त की शादी में ‘उई अम्मा’ गाने पर डांस करता नजर आ रहा है। यह गाना 2025 में रिलीज हुई फिल्म अज्जाद का पॉपुलर आइटम नंबर है।

विज्ञापन
The grooms friends gave a wonderful dance performance on the song Uyi Amma Video goes viral
'उई अम्मा' गाने पर दूल्हे के दोस्तों ने दिया गजब का डांस परफॉर्मेंस - फोटो : इंस्टाग्राम @amanavdc

विस्तार

जैसे ही शादियों का सीजन शुरू होता है, वैसे ही सोशल मीडिया रील्स वीडियोज की भरमार सी आ जाती है। दूल्हा-दुल्हन के कई मजेदार वीडियोज धड़ल्ले से वायरल होते हैं। हालांकि, इस बात में कोई दो राय नहीं है कि भारतीय शादियों की जान होते हैं दूल्हे के दोस्त, जो हर फंक्शन में अपनी मस्ती और एनर्जी से रंग भर देते हैं। चाहे हल्दी हो या संगीत, जब तक दूल्हे के यार स्टेज पर नाच न लें, तब तक माहौल अधूरा ही लगता है। वैसे तो अक्सर सोशल मीडिया पर लड़कियों के डांस वीडियो ट्रेंड करते हैं, लेकिन इस बार एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने सबका ध्यान खींच लिया है और वो भी लड़कों की वजह से। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस समय इंस्टाग्राम पर एक वीडियो ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, जिसमें छह लड़कों का एक ग्रुप अपने दोस्त की शादी में ‘उई अम्मा’ गाने पर डांस करता नजर आ रहा है। यह गाना 2025 में रिलीज हुई फिल्म अज्जाद का पॉपुलर आइटम नंबर है, जिसमें अभिनेत्री राशा थडानी ने परफॉर्म किया था। पहले इस गाने पर लड़कियों की कई रील्स वायरल हो चुकी हैं, लेकिन अब इन लड़कों की टोली ने इस गाने पर ऐसी परफॉर्मेंस दी है कि हर कोई देखते ही रह गया।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Aman Tiwari Avdc (@amanavdc)

विज्ञापन
विज्ञापन



लड़कों के डांस ने जीता दिल
वीडियो में दिख रहा है कि सभी लड़के पूरी एनर्जी और उत्साह के साथ डांस कर रहे हैं। उनके मूव्स इतने परफेक्ट और तालमेल में हैं कि देखने वालों को लग रहा है कि ये सब प्रोफेशनल डांसर्स हैं। खास बात ये है कि इस ग्रुप में एक लड़का ऐसा भी है, जो पहले कई डांस रियलिटी शोज में कोरियोग्राफर के रूप में नजर आ चुका है। उनकी कोरियोग्राफी, स्टेज प्रेजेंस और एक्सप्रेशन्स सभी कुछ टॉप क्लास नजर आ रहे हैं।

यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस धमाकेदार वीडियो को अमन तिवारी नाम के इंस्टाग्राम यूजर (@amanavdc) ने शेयर किया है और इसे अब तक 3.4 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। कमेंट सेक्शन में लोग तारीफों की झड़ी लगाए हुए हैं। एक यूजर ने लिखा, “लड़कों ने कमाल कर दिया, अब देखना है लड़कियां क्या करती हैं।” एक और ने कहा, “इतना मस्त डांस बहुत दिन बाद देखा, बार-बार देख रहा हूं।” एक मजेदार कमेंट में किसी ने लिखा, “हर बार वीडियो देखकर हर एक लड़के को स्कैन कर रही हूं।”
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed