{"_id":"68492b0689ee656c0a0f120f","slug":"the-groom-was-sitting-when-the-cameraman-lit-the-light-the-secret-was-revealed-know-the-story-here-2025-06-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral News: मंडप में फेरों के लिए बैठा था दूल्हा, कैमरे वाले ने जलाई लाइट तो उठा राज से पर्दा, शादी हुई कैंसिल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral News: मंडप में फेरों के लिए बैठा था दूल्हा, कैमरे वाले ने जलाई लाइट तो उठा राज से पर्दा, शादी हुई कैंसिल
Wed, 11 Jun 2025 12:41 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:41 PM IST
सार
Viral Video: दरअसल यह घटना मलई गांव के निवासी राम सेव की है, जिसकी बहन की शादी निजामुद्दीनपुर, मछली शहर के पिंटू गौतम के बेटे जगमोहन से तय हुई थी। बारात पूरी शान से गांव में पहुंची और सारी रस्में भी विधि से शुरू हो चुकी थीं।
विज्ञापन
शादी हुई कैंसिल
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के बरसठी ब्लॉक के मलई गांव में एक शादी उस वक्त चर्चा में आ गई, जब मंडप में बैठे दूल्हे की एक आंख नकली होने का राज खुल गया। यह खुलासा तब हुआ जब फोटोग्राफर के कैमरे की लाइट दूल्हे की आंख पर पड़ी और उसकी एक आंख अलग तरह से चमकने लगी। इसी के साथ शादी की सारी तैयारियों पर पानी फिर गया क्योंकि दुल्हन ने शादी करने से साफ मना कर दिया। माहौल गर्म होते ही लड़की पक्ष ने पुलिस को मौके पर बुला लिया। हालांकि, बाद में शादी टूट ही गई। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी घटना के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर
दरअसल यह घटना मलई गांव के निवासी राम सेव की है, जिसकी बहन की शादी निजामुद्दीनपुर, मछली शहर के पिंटू गौतम के बेटे जगमोहन से तय हुई थी। बारात पूरी शान से गांव में पहुंची और सारी रस्में भी विधि से शुरू हो चुकी थीं। मंडप में जैसे ही दूल्हा बैठा, कैमरे की रोशनी उसकी आंख पर पड़ी और अचानक एक आंख में अलग सी चमक दिखाई दी, जिससे वहां मौजूद लोगों में हलचल मच गई।
विज्ञापन
दूल्हे की आंख को लेकर गहराया शक
महिलाओं ने आपस में चर्चा शुरू की कि दूल्हे की आंख कुछ अलग दिख रही है। शक गहराया तो लड़की वालों ने दूल्हे की जांच शुरू करवा दी। मंडप में ही दूल्हे की एक आंख बंद करवाकर उससे उंगलियों की गिनती पूछी गई। वह सही जवाब नहीं दे सका, जिससे साफ हो गया कि उसकी एक आंख नकली है। यह सुनते ही दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के आने पर ही सुलझा मामला
स्थिति बेकाबू होती देख लड़की पक्ष ने पुलिस को बुला लिया। दोनों परिवारों के बीच रातभर पंचायत चलती रही। अंत में समझौते के तहत दूल्हे के परिवार ने लड़की वालों को 1.5 लाख रुपये दिए तब जाकर मामला शांत हुआ। हालांकि बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। दूल्हे के पिता ने दावा किया कि लड़की वाले शादी से पहले दस बार लड़के को देखने आए थे और तब उन्होंने कुछ नहीं कहा। उनका कहना है कि उनके बेटे की आंख नकली नहीं थी, बल्कि वह सिर्फ लेंस लगाए हुए था।इस अनोखी घटना ने सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरी हैं। लोग इस किस्से को "कैमरे की नजर से पकड़ा गया राज" कहकर शेयर कर रहे हैं। गांव और आसपास के इलाके में यह मामला अब भी चर्चा का विषय बना हुआ है।