फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The dancer was doing amazing dance on stage then the boy ran his bike over the girl Video goes Viral

Viral Video: स्टेज पर डांसर कर रही थी गजब का डांस, तभी लड़के ने लड़की पर चढ़ा दी बाइक, लोग बोले- सल्लू भाई फेल

Wed, 21 May 2025 08:47 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 21 May 2025 08:47 AM IST
सार

Bike Viral Video: वीडियो में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का सीन नजर आता है, जहां स्टेज पर कुछ लड़कियां म्यूजिक की धुन पर जोश से डांस कर रही हैं। कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं और माहौल पूरी तरह सेलिब्रेशन जैसा है।

विज्ञापन
The dancer was doing amazing dance on stage then the boy ran his bike over the girl Video goes Viral
बाइक लेकर स्टेज पर चढ़ गया लड़का - फोटो : इंस्टाग्राम@ vibe_culture69

विस्तार

फिल्मों में अक्सर हीरो की एंट्री बेहद स्टाइलिश और यादगार होती है। इसी तर्ज पर हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक ने ऐसा फिल्मी अंदाज अपनाया कि देखने वालों की हंसी छूट गई। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से फैल रहा है और इसमें दिखाई गई एंट्री ने लोगों को हैरान भी किया और खूब हंसाया भी। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का सीन नजर आता है, जहां स्टेज पर कुछ लड़कियां म्यूजिक की धुन पर जोश से डांस कर रही हैं। कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं और माहौल पूरी तरह सेलिब्रेशन जैसा है। अचानक एक लड़का, जो बाइक पर सवार है, सीधे स्टेज की ओर बढ़ता है और बिना रुके स्टेज पर अपनी बाइक चढ़ा देता है। उसकी इस अजीबो-गरीब एंट्री से वहां मौजूद हर कोई चौंक जाता है। डांस कर रही लड़कियां पहले तो डर जाती हैं, लेकिन फिर वे भी उसके स्टाइल पर हंसने लगती हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by vibe_culture69™ (@vibe_culture69)

विज्ञापन
विज्ञापन



यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
इस पूरी घटना को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया और इसे इंस्टाग्राम पर ‘vibe_culture69’ नामक अकाउंट से साझा किया गया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया। इसे खबर लिखे जाने तक लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों यूजर्स इसे लाइक कर चुके हैं। कमेंट सेक्शन में यूज़र्स ने जमकर प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, "भाई की एंट्री तो सलमान खान को भी फेल कर दे।" वहीं एक दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, "इतिहास रच दिया, स्टेज पर बाइक चढ़ा दी।"

लोगों को पसंद आया वीडियो
हालांकि इस वीडियो की सही जगह और तारीख के बारे में अब तक कोई साफ जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन डीजे और डांस जैसे माहौल को देखकर कई लोगों ने इसे उत्तर प्रदेश या बिहार से जुड़ा बताया है। ऐसे मेले में अक्सर अनोखी घटनाएं देखने को मिलती हैं, लेकिन यह एंट्री कुछ ज्यादा ही हटकर थी। फिलहाल यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर यह मनोरंजन और हंसी का एक नया साधन बन गया है, जिसे देखकर लोग न सिर्फ चौंक रहे हैं बल्कि खूब मजा भी ले रहे हैं। यही नहीं, लोग इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के अलावा अपनी स्टोरी पर भी शेयर कर रहे हैं।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed