फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The couple was out on a romantic date in the pond then a crocodile came out of the water Video goes Viral

Viral Video: तालाब में रोमांटिक डेट पर निकला था कपल, तभी पानी से बाहर आया मगरमच्छ, फिर जो हुआ कंपा देगा रूह

Tue, 29 Jul 2025 12:31 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 29 Jul 2025 12:31 PM IST
सार

Viral Video: एक लड़का और लड़की रात के समय कयाक यानी कि एक छोटी नाव में बैठकर पानी में घूमने निकले थे। चारों तरफ अंधेरा था और सब कुछ एकदम शांत था। दोनों एक-दूसरे के साथ कुछ सुकून भरे पल बिता रहे थे। यह पल उनके लिए बहुत खास था, लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ जिससे उनका रोमांटिक मूड पूरी तरह डर में बदल गया।

विज्ञापन
The couple was out on a romantic date in the pond then a crocodile came out of the water Video goes Viral
कपल की रोमांटिक डेट बनी मुसीबत - फोटो : इंस्टाग्राम @mr_campesin

विस्तार

कहते हैं प्यार में थोड़ा रोमांच होना जरूरी होता है, लेकिन अगर वही रोमांच डर में बदल जाए, तो वह पल जिंदगी भर याद रह जाता है। ऐसा ही कुछ एक कपल के साथ हुआ, जिनकी रोमांटिक डेट अचानक एक डरावनी घटना में बदल गई। यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर हैरान हैं। यह पूरी घटना प्यूर्टो रिको की बताई जा रही है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
एक लड़का और लड़की रात के समय कयाक यानी कि एक छोटी नाव में बैठकर पानी में घूमने निकले थे। चारों तरफ अंधेरा था और सब कुछ एकदम शांत था। दोनों एक-दूसरे के साथ कुछ सुकून भरे पल बिता रहे थे। यह पल उनके लिए बहुत खास था, लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ जिससे उनका रोमांटिक मूड पूरी तरह डर में बदल गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कायक के बहुत पास सिर्फ कुछ इंच की दूरी पर एक बड़ा मगरमच्छ तैरता हुआ आता है। वह नजारा इतना डरावना था कि कोई भी इंसान कांप जाए। कुछ सेकंड तक कपल बिल्कुल चुप हो जाता है जैसे उनकी सांसें ही थम गई हों। मगरमच्छ बहुत बड़ा था, लेकिन हैरानी की बात ये थी कि उसने किसी पर हमला नहीं किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by john edward ramos cedeño (@mr_campesin)




कपल को दिखा बड़ा सा मगरमच्छ
मगरमच्छ बहुत ही शांति से उनके कायक के पास से गुजर गया। ऐसा लग रहा था जैसे उसे किसी से कोई मतलब ही नहीं हो। कुछ लोगों ने तो मजाक में कहा कि मगरमच्छ शायद कपल की प्राइवेसी का ख्याल रख रहा था। यह वीडियो 15 जुलाई को इंस्टाग्राम पर @mr_campesin नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था। वीडियो को अब तक 5 लाख 66 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और हजारों लोग इस पर कमेंट कर चुके हैं।

वीडियो पर यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट्स
लोगों की प्रतिक्रियाएं भी काफी दिलचस्प हैं। एक यूजर ने लिखा, "इतनी डरावनी डेट तो फिल्मों में भी नहीं देखी।" दूसरे ने कहा, "ये रात ये लोग कभी नहीं भूलेंगे।" एक ने सवाल किया, "लड़की ने चीखा क्यों नहीं?" वहीं, एक यूजर ने मजाक में कहा, "लगता है मगरमच्छ डाइटिंग पर था, इसलिए उसने छोड़ दिया।" इस घटना से यह साफ हो जाता है कि अगर आप जंगल या किसी प्राकृतिक जगह में हों तो हमेशा सतर्क रहना चाहिए। चाहे वह कितनी भी रोमांटिक जगह क्यों न हो प्रकृति के साथ थोड़ा संभलकर चलना ही बेहतर होता है। एक छोटी सी लापरवाही बड़ी मुसीबत का कारण बन सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed