{"_id":"693666f255dcb265060f957c","slug":"the-brides-temper-flared-upon-seeing-her-younger-sister-on-stage-her-anger-erupting-into-chaos-2025-12-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: स्टेज पर छोटी बहन को देखते ही दुल्हन का पारा चढ़ा, गुस्से का ऐसा तूफान कि माहौल बन गया हड़कंप","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: स्टेज पर छोटी बहन को देखते ही दुल्हन का पारा चढ़ा, गुस्से का ऐसा तूफान कि माहौल बन गया हड़कंप
Mon, 08 Dec 2025 11:21 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:21 AM IST
सार
Viral Video: दुल्हन का स्टेज पर अचानक गुस्सा करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे पास खड़े कैमरामैन ने तुरंत रिकॉर्ड कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शादी का दिन किसी भी दुल्हन के लिए भावनाओं से भरा होता है। कभी चेहरे पर हंसी, कभी आंखों में नमी, कभी हल्की झुंझलाहट तो कभी खुशी का जोश। मेकअप, लाइट्स, भीड़, कैमरे और रिश्तेदारों की हलचल के बीच दुल्हन हर पल कुछ नया महसूस करती रहती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक दिलचस्प वीडियो वायरल है, जिसमें दुल्हन की झुंझलाहट किसी मेहमान पर नहीं, बल्कि अपनी छोटी बहन पर उतरती दिखती है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दिखाई देता है कि दुल्हन अपने दूल्हे के साथ स्टेज पर बैठी है। शादी की रस्में पूरी हो चुकी हैं और अब फोटोशूट चल रहा है। फोटोग्राफर बार-बार पोज समझा रहा है और दुल्हन कोशिश कर रही है कि हर फोटो परफेक्ट आए। तभी उसकी छोटी बहन धीरे-धीरे स्टेज पर चढ़कर दुल्हन के बगल में खड़े होने की कोशिश करती है। बस यहीं से पूरा ड्रामा शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
दुल्हन को बहन पर आया गुस्सा
जैसे ही बहन थोड़ा पास आती है, दुल्हन उसे ऐसे घूर कर देखती है जैसे कह रही हो, “जरा संभलकर, मेरी फोटो खराब मत कर देना।” उस एक पल में दुल्हन के चेहरे पर गुस्सा, टेंशन, परेशानी और हिदायत सब एक साथ दिखाई देता है। उसने एक शब्द भी नहीं बोला लेकिन उसके चेहरे के हावभाव ही सब कुछ बयां कर देते हैं। कैमरे ने भी इस पूरे पल को बड़ी साफगी से कैद कर लिया है।
छोटी-मोटी नोंक झोंक दिखी
दूल्हा इस पूरी घटना के दौरान बिल्कुल शांत है। वह न दुल्हन की तरफ कुछ कहता है और न बहन की तरफ। उसके चेहरे पर एक हल्की सी मुस्कान है, जैसे वह समझ रहा हो कि यह बहनों के बीच की आम तकरार है, जो हर शादी-ब्याह में देखने को मिल ही जाती है। लोग दूल्हे के इस ‘शांत-दर्शक मोड’ पर भी खूब मजे ले रहे हैं। इस पूरे वीडियो में सबसे दिलचस्प बात यही है कि दुल्हन के चेहरे पर कुछ सेकंड में कितने अलग-अलग भाव देखने को मिल जाते हैं। वह खुश भी है, टेंशन में भी है और साथ ही शादी की तस्वीरों की चिंता भी कर रही है। आखिरकार शादी का दिन होता ही ऐसा है। हड़कंप, हलचल और ढेर सारी भावनाओं से भरा। कुल मिलाकर यह वायरल वीडियो दिखाता है कि परिवार और रिश्तेदारों के बीच ऐसी छोटी-मोटी नोकझोंक ही शादी की असली यादें बन जाती हैं। इन ही पलों में हंसी भी छिपी होती है और प्यार भी।