फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The brides dance did not stop even after crying on Yeh Galiyan Yeh Chaubara Video goes Viral on Internet

Viral Video: 'ये गलियां ये चौबारा' पर रो-रोकर हुआ बुरा हाल फिर भी नहीं रुका दुल्हन का डांस, लोग बोले-नौटंकी है

Sat, 28 Jun 2025 04:37 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 28 Jun 2025 04:37 PM IST
सार

Viral Video: यह वीडियो इंस्टाग्राम पर इट्स देव नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में दुल्हन बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा पद्मिनी कोल्हापुरे के सदाबहार गाने “अब हम तो भये परदेसी” पर डांस कर रही है।

विज्ञापन
The brides dance did not stop even after crying on Yeh Galiyan Yeh Chaubara Video goes Viral on Internet
दुल्हन का नहीं रुका डांस - फोटो : इंस्टाग्राम @_itz_dev__001

विस्तार

शादी-ब्याह के अवसरों पर अब दूल्हा-दुल्हन के डांस परफॉर्मेंस का चलन आम हो गया है। खासतौर पर दुल्हनें अपनी सज-धज और मेकअप के साथ अपनी परफॉर्मेंस को लेकर भी काफी गंभीर दिखाई देती हैं। एक बार अगर उनका डांस शुरू हो जाए तो फिर उन्हें रोकना आसान नहीं होता। सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुल्हन अपनी शादी में बेहद इमोशनल माहौल के बीच भी डांस करती नजर आ रही है। उसकी आंखों से मायके को छोड़ने का गम साफ नजर आता है, लेकिन इसके बावजूद वह अपने डांस को जारी रखती है। उसका यह अंदाज लोगों को भावुक करने के साथ-साथ हंसी भी ला रहा है क्योंकि वह हर हाल में अपनी परफॉर्मेंस पूरी करने की कोशिश करती दिख रही है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी कॉमेडी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर इट्स देव नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में दुल्हन बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा पद्मिनी कोल्हापुरे के सदाबहार गाने “अब हम तो भये परदेसी” पर डांस कर रही है। गाने के बोल जैसे-जैसे भावुक होते जाते हैं। दुल्हन की आंखों से आंसू भी निकलने लगते हैं। गाने के कुछ लाइनों पर वह इतनी ज्यादा भावनाओं में बह जाती है कि स्टेज पर लड़खड़ा जाती है, लेकिन फिर भी उसके कदम थमते नहीं हैं। वहां मौजूद मेहमान उसे थामने की कोशिश भी करते हैं, लेकिन दुल्हन का ध्यान सिर्फ अपनी परफॉर्मेंस पर रहता है। वह पूरे गाने के दौरान लगातार डांस करती रहती है और जब गाना खत्म होता है तो उसकी आंखें पूरी तरह भर जाती हैं। आसपास मौजूद कई लोग भी उसकी हालत देखकर भावुक हो जाते हैं और माहौल कुछ देर के लिए गमगीन सा नजर आता है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by kareena verma 😎 (@_itz_dev__001)

विज्ञापन
विज्ञापन



वायरल वीडियो पर यूजर्स ने ली चुटकी
इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हजारों लोगों का दिल छू लिया है। कई लोगों ने इसे देखकर अपनी भावनाएं जाहिर कीं और दुल्हन की हिम्मत और जज्बे की तारीफ की। वहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जिन्होंने इस इमोशनल वीडियो पर भी फनी कमेंट्स करके माहौल को हल्का करने की कोशिश की। एक यूजर ने लिखा, “अब समझ नहीं आ रहा कि रोना है या हंसना।” दूसरे यूजर ने हंसते हुए कमेंट किया, “स्टेप पूरे करने जरूरी हैं बहन।” एक और यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, “चाहे आंसू आएं या चक्कर, डांस रुकना नहीं चाहिए।” वहीं एक यूजर ने लिखा, “दुख कितना भी बड़ा क्यों न हो, लेकिन परफॉर्मेंस बीच में नहीं रुकनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed